Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कर्मकार मंडल में श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने में किया जा रहा है छल-सुशील सन्नी अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कर्मकार मंडल में श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने में किया जा रहा है छल-सुशील सन्नी अग्रवाल

Abhinesh Pandey February 21, 2026

रायपुर।

छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभिन्न श्रमिक संगठनों के द्वारा अवगत कराया गया है कि सरकार श्रमिकों के कल्याणार्थ चलने वाली योजनाओं का लाभ देने से वंचित कर रही है जिसके कारण आज प्रदेश के गरीब श्रमिकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्री अग्रवाल ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार थी तब प्रदेश में श्रमिकों को पंजीयन होने के 90 दिवस के भीतर योजनाओं का लाभ दिया जाता था। किन्तु आज भा.ज.पा. सरकार के राज में कर्मकार मंडल के बहुत सी योजनाओं में लाभ देने का समय सीमा बढ़ाकर 1 वर्ष से 3 वर्ष कर दिया गया है (जैसे-नोनी सशक्तिकरण योजना, दीदी ई रिक्शा सहायता योजना, छात्रवृत्ति योजना, श्रमिक सियान योजना, निःशुल्क कोचिंग योजना आदि) जिसके कारण लाखों श्रमिक साथियों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में मंडल में श्रमिकों के कल्याणार्थ मुख्यमंत्री आवास सहायता योजना बनाया गया था जिसमें लाखों श्रमिकों को योजना का लाभ प्रदाय किया गया था किन्तु विभिन्न जिलों में इस योजना के अंतर्गत श्रमिकों को इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदाय नहीं किया जा रहा है जिसके कारण हजारों श्रमिकों को इस योजना के लाभ से वंचित है। आज भा.ज.पा. की सरकार में अफसरशाही हावी होने के कारण गरीब के हितों को अनदेखा किया जा रहा है तथा सरकार अपनी झूठी वाहवाही दिखाने के लिए लक्ष्य के नाम पर वास्तविक निर्माणी श्रमिकों के स्थान पर ऐसे लोगों का कर्मकार मंडल में पंजीयन किया जा रहा है जो वास्तविक निर्माणी श्रमिक नहीं है जिसके कारण आज मंडल में प्राप्त होने वाली उपकर की राशि का लाभ उन लोागों को मिल रहा है जो निर्माणी श्रमिक है ही नहीं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि श्रमिक संगठनों के द्वारा संज्ञान में आया है कि वर्तमान में ई-केवाईसी के नाम पर श्रमिकों को परेशान किया जा रहा है और यदि ई-केवाईसी करवाना ही है तो गांवों के च्वाईस सेन्टरों से करने की अनुमति दिया जाना चाहिये ताकि समय सीमा में यह कार्य पूर्ण हो सके और श्रमिकों को योजनाओं का लाभ मिल सके। श्रमिकों के द्वारा अवगत कराया गया है कि उन्होंने अपने बच्चों के लिए मंडल में संचालित नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन किये हैं किंतु उनका लाभ सही समय पर नहीं मिल रहा हजारों की संख्या में आवेदन लंबित हैं, निःशुल्क कोचिंग योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को जिले के सेन्टर में न पढ़ाकर आनलाईन कोचिंग दिया जा रहा है जिसके कारण कोचिंग करने वाले विद्यार्थियों को सही ढंग से कोचिंग का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो सरकार की श्रमिकों के प्रति घोर लापारवाही को दर्शाता है। भा.जा.पा. की सरकार में पूर्व में संचालित वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के अंतर्गत श्रमिकों को 5 रुपये में गुणवत्तायुक्त भोजन प्रदान किया जाता था, किंतु आज भोजन की गुणवत्ता खत्म कर दिया गया है और योजना अनुरूप भोजन नहीं दिया जा रहा हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि आज भाजपा सरकार नए नए दारू भट्ठी खोल रही है और मंत्री उसी के कमीशन में मस्त है ये पहला मौका है जब सरकार नई आबकारी नीति के तहत होली जैसे हिंदुओं के पवित्र त्यौहार में भी दारू भट्टी खोलने का आदेश जारी कर रही हैं। आने वाले समय में जब कांग्रेस की सरकार आयेगी तो निश्चित रूप से सही समय में श्रमिकों के कल्याणार्थ कार्य किया जावेगा।

Post navigation

Previous ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
Next महापौर मीनल ने छग विद्युत नियामक आयोग के समक्ष जनहित में रखे अनेक सुझाव

Related Stories

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा

September 6, 2026
कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर

September 6, 2026
आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च

September 6, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी
  • दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री श्री साय

You may have missed

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा

September 6, 2026
कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर

September 6, 2026
आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च

September 6, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी

September 6, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.