Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

Abhinesh Pandey July 2, 2026

सफलता की कहानी…

*आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सुकमा-01 को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन (एनक्वास) प्रमाणपत्र*

*जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्र अब राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरे*

रायपुर, 2 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सुकमा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुदूर और नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार हो रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से विकासखंड सुकमा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सुकमा-01 को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्वास) प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही जिले के 17 स्वास्थ्य केंद्र अब राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र हासिल कर चुके हैं।

*93.04 प्रतिशत अंक के साथ हासिल की राष्ट्रीय उपलब्धि*

कलेक्टर श्री अमित कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्र ने भारत सरकार के राष्ट्रीय मूल्यांकन में 93.04 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। यह उपलब्धि स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्री मणीन्द्र कुर्रे, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक श्रीमती रेणूका सूना तथा श्री माड़वी हिड़मा सहित पूरी स्वास्थ्य टीम की मेहनत, समर्पण और बेहतर कार्यप्रणाली का परिणाम है।

*कड़े मानकों पर खरा उतरने के बाद मिला एनक्वास प्रमाणपत्र*

एनक्वास (National Quality Assurance Standards) प्रमाणपत्र भारत सरकार द्वारा केवल उन स्वास्थ्य संस्थानों को दिया जाता है, जो गुणवत्ता के सभी निर्धारित मानकों पर खरे उतरते हैं। इसमें मरीजों की संतुष्टि, स्वच्छता, सुरक्षित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, मानसिक स्वास्थ्य, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की देखभाल, प्रयोगशाला सेवाएं तथा स्वास्थ्य प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं का मूल्यांकन किया जाता है।

7,417 ग्रामीणों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र सुकमा-01 आधुनिक प्रसव कक्ष, सुसज्जित प्रयोगशाला और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों से लैस है। यह केंद्र लगभग 7,417 ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

*शासकीय योजनाओं से बदल रही सुकमा की तस्वीर*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना को लगातार मजबूत किया जा रहा है। आयुष्मान भारत और अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।

*अन्य जिलों के लिए बना प्रेरणादायक मॉडल*

सुकमा की यह उपलब्धि बताती है कि मजबूत प्रशासनिक इच्छाशक्ति, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और स्वास्थ्य कर्मियों की समर्पित सेवा से दूरस्थ एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। आज सुकमा का यह मॉडल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य आकांक्षी जिलों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।

Post navigation

Previous ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार, प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी
Next ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, अब तक 3633 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

Related Stories

रायपुर में 3-4 जुलाई को राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में 3-4 जुलाई को राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन…

July 2, 2026
ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, अब तक 3633 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, अब तक 3633 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

July 2, 2026
ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार, प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार, प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी

July 2, 2026

Recent Posts

  • रायपुर में 3-4 जुलाई को राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन…
  • ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, अब तक 3633 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान
  • ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार, प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

You may have missed

रायपुर में 3-4 जुलाई को राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में 3-4 जुलाई को राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन…

July 2, 2026
ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, अब तक 3633 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, अब तक 3633 वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

July 2, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

July 2, 2026
ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार, प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगार, प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी

July 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.