Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • CIET–NCERT के शैक्षणिक सहयोग से कलिंगा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ई-कंटेंट प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

CIET–NCERT के शैक्षणिक सहयोग से कलिंगा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ई-कंटेंट प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन

Abhinesh Pandey December 26, 2025

रायपुर।

कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर के शिक्षा संकाय द्वारा “From Chalkboard to Screen: Inspiring Digital Education” विषय पर अंतरराष्ट्रीय ई-कंटेंट प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन 23 दिसंबर 2025 को ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (CIET), एनसीईआरटी, नई दिल्ली के शैक्षणिक सहयोग से किया गया, जिससे कार्यक्रम को राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रासंगिकता प्राप्त हुई।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य डिजिटल शिक्षण नवाचार को बढ़ावा देना, आईसीटी के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना, तथा शिक्षक प्रशिक्षुओं, शोधार्थियों एवं शिक्षकों में डिजिटल दक्षताओं का विकास करना था, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप है।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से 55 प्रतिभागियों का पंजीकरण हुआ। प्रतिभागियों द्वारा वीडियो लेसन, डिजिटल प्रस्तुतियाँ, इंटरएक्टिव मॉड्यूल एवं नवाचारी शिक्षण सामग्री प्रस्तुत की गई, जो उनकी रचनात्मकता एवं तकनीकी दक्षता को दर्शाती है।

प्रस्तुत ई-कंटेंट का मूल्यांकन डॉ. हर्षा पाटिल, प्रोफेसर, शिक्षा संकाय द्वारा विषयवस्तु की प्रासंगिकता, मौलिकता, शैक्षिक मूल्य, प्रस्तुति एवं तकनीकी प्रभावशीलता के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय डॉ. सरोज नायर, सहायक प्राध्यापक, शिक्षा संकाय द्वारा किया गया।

परिणाम घोषणा समारोह प्रो. श्रद्धा वर्मा, अधिष्ठाता, शिक्षा संकाय द्वारा किया गया। सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट भागीदारी के लिए ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए गए, जिससे उनकी रचनात्मक और नवाचारी ई-कंटेंट निर्माण में भूमिका की सराहना की गई।

• प्रथम पुरस्कार डॉ. रीमा देवांगन, सहायक प्राध्यापक, सेंट थॉमस कॉलेज, भिलाई को उनके ई-कंटेंट “Legends and Personalities” के लिए प्रदान किया गया, जिसके अंतर्गत ₹3000 की पुरस्कार राशि दी गई।

• द्वितीय पुरस्कार श्री सूरज कुमार, शोधार्थी, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर को प्रदान किया गया, जिन्हें ₹2000 की पुरस्कार राशि दी गई।

CIET–NCERT के साथ शैक्षणिक सहयोग से प्रतियोगिता को अकादमिक मार्गदर्शन मिला तथा ई-कंटेंट निर्माण को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या ढांचे एवं डिजिटल शिक्षा मानकों के अनुरूप दिशा प्राप्त हुई। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक वातावरण में हुआ, जिसमें डिजिटल शिक्षा, नवाचार एवं तकनीक-आधारित शिक्षण के महत्व पर विशेष बल दिया गया। यह प्रतियोगिता शिक्षक प्रशिक्षण एवं डिजिटल दक्षता के क्षेत्र में नवाचार और पेशेवर विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण साबित हुई।

Post navigation

Previous कोण्डागांव की योगिता मंडावी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार
Next मैट्स विश्वविद्यालय में द्वि दिवसीय अनुसंधान सम्मेलन का आयोजन

Related Stories

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • कृष्णा विकास ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायपुर में सॉफ्ट स्किल्स और करियर के अवसरों पर एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन

You may have missed

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

MATS विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर अतिथि व्याख्यान 

October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

October 31, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन

October 31, 2026
मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंगलम हुंडई ने रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली हुंडई बेयॉन की डिलीवरी के साथ रचा इतिहास

October 31, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.