Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आईसीएआई रायपुर शाखा (सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल) द्वारा भव्य महिला सम्मेलन प्रव्या का सफल आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आईसीएआई रायपुर शाखा (सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल) द्वारा भव्य महिला सम्मेलन प्रव्या का सफल आयोजन

Abhinesh Pandey August 8, 2026

 

​रायपुर । दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रायपुर शाखा द्वारा होटल बेबीलोन इंटरनेशनल में महिला सशक्तिकरण, व्यावसायिक दक्षता, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास को समर्पित भव्य महिला सम्मेलन प्रव्या का गरिमामय आयोजन किया गया। इस विशेष सम्मेलन में व्यावसायिक दक्षता के साथ-साथ महिलाओं के मानसिक, शारीरिक एवं व्यक्तिगत विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा ज्ञानवर्धक और व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में महिला सदस्यों एवं प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

​

​कार्यक्रम की विशिष्‍ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू उपस्थित रहीं। उन्होनें कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को न केवल व्यावसायिक रूप से सक्षम बनाते हैं बल्कि उनके सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में रीजनल काउंसिल सदस्य सीए दिनेश कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस गरिमामयी आयोजन का सफल नेतृत्व रायपुर शाखा की चेयरपर्सन सीए रश्मि वर्मा, वाइस चेयरमैन सीए रवि जैन, सचिव सीए ऋषिकेश यादव, कोषाध्यक्ष सीए शीतल काला, सिकासा चेयरमैन सीए संस्कार अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य सीए विकास गोलछा एवं सीए आयुषी अग्रवाल सहित प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों ने किया।

​कार्यक्रम वायमेक को-ऑप्टेड सदस्य सीए रवि ग्वलानी एवं रायपुर शाखा वायमेक चेयरपर्सन सीए रूही धवल शाह के सफल नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ lतथा इसके साथ ही इस अवसर पर सीए जसमीत घई, सीए सश्मिता आचार्य, सीए रश्मि चौरड़िया और सीए निष्ठा अग्रवाल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा l

 

​सम्मेलन के दौरान पांच प्रमुख तकनीकी एवं जीवनशैली सत्र आयोजित किए गए l टैक्स ऑडिट थ्रू जीएसटी लेंस (रिपोर्टिंग से रिस्क आइडेंटिफिकेशन) जिसमें सीए सोनिया अरोड़ा ने टैक्स ऑडिट और जीएसटी के व्यावहारिक पहलुओं तथा जोखिम पहचान पर मार्गदर्शन दिया। मैनिफेस्टेशन एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट सेशन में मनीषा अग्रवाल ने तनाव प्रबंधन और सकारात्मक मानसिक दृष्टिकोण अपनाने के तरीके साझा किए। बियॉन्ड बैलेंस – वूमेन एंड एआई सत्र में सीए रिद्धि जैन ने आधुनिक युग में महिलाओं के लिए आर्टिफिशल इंटेलिजेंस की उपयोगिता और कार्य-जीवन संतुलन पर विचार व्यक्त किए। फ्रॉम स्पाइन टू स्माइल सेशन में डॉ. आकाश चोपड़ा, डॉ. पूजा जैन और डॉ. उमा रोहरा ग्वलानी ने बेहतर स्वास्थ्य, रीढ़ की हड्डी तथा दांतों की देखभाल और जीवनशैली सुधार पर उपयोगी सुझाव दिए तथा सीक्रेट्स ऑफ सेल्फ स्टाइलिंग सत्र में नम्रता गुगलानी ने व्यक्तिगत सौंदर्य, वेशभूषा और सेल्फ-स्टाइलिंग की बारीकियों से अवगत कराया।

 

Post navigation

Previous रायपुर रेलवे स्टेशन को छत्तीसगढ़ प्रदेश शौडिक समाज ने आम जरूरतमंद लोगों के सेवार्थ स्ट्रेचर डोनेशन किया
Next शिक्षा विभाग की तबादला सूची जारी, 700 शिक्षको के हुए ट्रांसफर, विभिन्न कारणों से 400 नाम रुके

Related Stories

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

You may have missed

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दक्षिण छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में नया अध्याय, रावघाट तक पहुंची रेल पटरी : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

September 25, 2026
भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 25, 2026
436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026
सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी

September 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.