
*अश्वनी कुमार कौशिक, समय रथ मासिक पत्रिका*📞*+91 75872 93880 एवं 9630 754 908
रायपुर /बस्तर-जगदलपुर। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सामाजिक सरोकार और जनकल्याण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्वमद से बस्तर जिले के जरूरतमंद विद्यार्थियों एवं महिलाओं को सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सात होनहार विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए, वहीं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की इच्छुक 25 महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की गईं।


कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए और वे आधुनिक तकनीक का उपयोग कर उच्च शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ सकें। इसी उद्देश्य से चयनित सात विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए गए, ताकि वे अपनी पढ़ाई को और बेहतर बना सकें,वहीं दूसरी ओर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की ऐसी महिलाओं को भी प्रोत्साहित किया गया, जो सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, SBI के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, जगदलपुर से व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों को सिलाई मशीनें वितरित की गईं। साथ ही गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले के प्रतिभाशाली छात्रों को लैपटॉप देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। ,आर्थिक* परिस्थितियों के चलते सिलाई मशीन खरीदने में असमर्थ थीं,ऐसी 25 महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर अपनी आजीविका चला सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रबंध निदेशक -मानव संसाधन एवं मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. राणा उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्य महाप्रबंधक- मानव संसाधन पी. मुरुगन, महाप्रबंधक नेटवर्क-3 भोपाल मंडल मनीष कुमार, उप महाप्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी मनीष मठपाल तथा जगदलपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।,भारतीय स्टेट बैंक की इस पहल से जहां जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, वहीं महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिलेगी। बैंक की यह पहल शिक्षा को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अतिथियों का सम्मान पौधा भेंट कर किया गया।

