Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) का एसएसपी, रायपुर ने किया सम्मान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) का एसएसपी, रायपुर ने किया सम्मान

Abhinesh Pandey October 17, 2024

 

*घायलों की जान बचाने युवाओं को सामने आने किया अपील*

रायपुर दिनांक 17 अक्टूबर 2024

जिला रायपुर क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय राजमार्ग एवं अन्य मार्गो में घटित सड़क दुर्घटनाओं में आगे बढ़कर घायलों की जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को एसएसपी रायपुर डॉ.संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया साथ ही घायलों की मदद करते रहने की अपील की गई।

ज्ञात हो कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कर जान बचाने वाले व्यक्तियों को ‘‘गुड सेमेरिटन’’ अर्थात नेक व्यक्ति की संज्ञा देते हुए इन्हे अधिक से अधिक प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने व अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रतिमाह सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर उनकी जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाता है साथ ही इनके प्रचार-प्रसार के लिए शहर के रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, कलेक्टोरेट गेट एवं मरीन ड्राइव में होर्डिंग्स लगाई गई है। इसी क्रम में दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को माह सितम्बर 2024 में सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वाले 05 गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्तियों) को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बता दें कि देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ लाख लोगों की असमय मृत्यु कारित होती है, जिसका प्रमुख कारण घायलों को त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नही होने के कारण होता है। सड़क दुर्घटना के दौरान 30 मिनट का समय घायलों के लिए गोल्डन आवर होता है, इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हास्पिटल तक पहुंचा दिया जाता है या फिर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दिया जाता है तो 90% मामले में घायल की जान बचाई जा सकती है। किन्तु आज के समय में अधिकांशतः व्यक्ति कानूनी लफड़े में नही पड़ने के चक्कर में घायल व्यक्ति की जान बचाने हेतु कोई उपाय नही करता, जिससे घायल व्यक्ति उपचार के अभाव में तड़प-तड़प कर घटनास्थल में ही दम तोड़ देता है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायुपर डॉ.संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि थाना क्षेत्र में घटित सड़क दुर्घटना में घायल को त्वरित सहायता पहुंचाने हेतु गुड सेमेरिटन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने एवं घायल को त्वरित सहायता पहुंचाकर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने हेतु उपस्थित कराने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को जिले में घटित विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मद्द करने वाले गुड सेमेरिटन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा मोंमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही इनका शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौराहों में बड़े-बड़े होर्डिंग में लगाकर प्रचार-प्रसार करने निर्देशित किया गया।

सड़क दुर्घटना में घायलों की मद्द करने वाले गुड सेमेरिटन निम्नलिखित है:-

01. श्री राकेश कुमार धीवर पिता श्री नागेश्वर धीवर उम्र 36 वर्ष, ग्राम पलौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर द्वारा दिनांक 05.09.2024 को ग्राम लखौली से उमरिया के मध्य कार एवं मो.सा. में घटित सड़क दुर्घटना में मो.सा. में सवार व्यक्ति को चोंट आयी थी। जिसकी सूचना थाना मंदिर हसौद को देकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मंदिर हसौद ले जाकर घायल की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

02. श्री डिगेश कुमार साहू पिता श्री शत्रुहन लाल साहू उम्र 21 वर्ष, ग्राम भटिया थाना खरोरा जिला रायपुर द्वारा दिनांक 01.10.2024 को ग्राम खोरसी के पास 02 मो.सा. में दुर्घटना हुआ था। जिसमें 02 पुरूष एवं 01 महिला घायल हुए थे जिनके द्वारा 108 एम्बुलेंस को कॉल किया परन्तु विलंब होते देख उपचार हेतु प्रायवेट वाहन से खरोरा हास्पिटल पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

03. श्री संदीप गाडगिल पिता श्री एस. वी. गाडगिल उम्र 42 वर्ष, कबीर नगर रायपुर द्वारा दिनांक 01.10.2024 को कबीर नगर केनाल रोड में एक्टिवा चालक द्वारा पैदल महिला को ठोकर मारा एवं स्वयं डिवाईडर से टकराकर गिरने से चालक एवं सवार महिला को चोटे आयी जिसकी सूचना डायल 112 को दि गयी एम्बुलेंश को विलंब होते देख आटो में बिठाकर अस्पताल पहंुचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

04. श्री विशाल वर्मा पिता श्री राम कुमार वर्मा उम्र 22 वर्ष, ग्राम सिवनी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर द्वारा दिनांक 30.09.2024 को धनेली चौक के पास मो.सा. चालक सड़क पर बैठे मवेशी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये थे जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिसे तत्काल डॉयल 112 को कॉल कर उपचार हेतु हास्पिटल भेज कर घायल की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

05. श्री मिथलेश डहरिया पिता श्री ओमप्रकाश डहरिया उम्र 30 वर्ष, रायपुरा द्वारा थाना डी.डी. नगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्तियो को थाना पुलिस से संपर्क कर कई प्रकरणों में घायल व्यक्तियो को हास्पिटल भेज कर घायल की जान बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उक्त सभी गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को घायलों की मद्द करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष कुमार सिंह द्वारा सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार से घायलों की सहायता करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही इन नेक व्यक्तियों द्वारा किये गये उत्कृष्ठ कार्य की सराहना की एवं अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार हेतु बड़े-बड़े होर्डिंग बनाकर शहर के रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब, कलेक्ट्रेट गेट के पास होर्डिंग लगाया गया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री ओम प्रकाश शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर श्री गुरजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous महिला आयोग में नियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण
Next सांसद बृजमोहन ने विद्यालय रूपांतरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.