Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय में “Recharge the Self, Empower the Workplace” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में “Recharge the Self, Empower the Workplace” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

Abhinesh Pandey July 27, 2026

रायपुर, 27 जुलाई 2026।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर के इम्पैक्ट सेंटर में आज पारजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से “Recharge the Self, Empower the Workplace” विषय पर एक प्रेरणादायी विशेष व्याख्यान (Special Talk Session) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आत्म-सशक्तिकरण, सकारात्मक सोच, मानसिक संतुलन तथा कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय वक्ता श्री भारत भूषण जी एवं आदरणीय अदिति दीदी जी रहे। अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों में उन्होंने आत्म-जागरूकता, ध्यान (मेडिटेशन), सकारात्मक चिंतन तथा आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से तनावमुक्त एवं उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के साथ-साथ कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन के महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए। उनके विचारों ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को गहराई से प्रेरित एवं आत्मचिंतन के लिए प्रेरित किया।

इस गरिमामयी अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, माननीय कुलपति प्रो. के. पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया तथा कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के सभी विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकगण, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का सफल समन्वयन डॉ. उमेश गुप्ता, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, वाणिज्य एवं प्रबंधन द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए इस प्रकार के व्यक्तित्व विकास एवं आध्यात्मिक उन्नयन से जुड़े कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने इस विशेष सत्र को अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं जीवनोपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की अपेक्षा व्यक्त की।

Post navigation

Previous उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से वनांचल के लमनी और खुड़िया में 20-20 लाख रुपए की लागत से बने आधुनिक प्रतीक्षालय शेड
Next गांवों के समग्र विकास से ही विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • ‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026
सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

September 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.