Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय में “रॉक्स एंड मिनरल्स” विषय पर विशेष व्याख्यान संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में “रॉक्स एंड मिनरल्स” विषय पर विशेष व्याख्यान संपन्न

Abhinesh Pandey August 5, 2026

 

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग द्वारा विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “रॉक्स एंड मिनरल्स” विषय पर विशेष व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री ज्ञानेश्वर सिंह, भूवैज्ञानिक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण थे। उन्होंने चट्टानों एवं खनिजों की उत्पत्ति, वर्गीकरण, पहचान, आर्थिक महत्व तथा आधुनिक खनिज अन्वेषण तकनीकों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भूविज्ञान की खनन उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका तथा सतत् खनन की आवश्यकता से भी अवगत कराया। व्याख्यान के पश्चात आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ से अपने तकनीकी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।

कार्यक्रम का आयोजन माइनिंग इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. घनश्याम शाकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मैट्स विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, मैट्स स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. बृजेश पटेल तथा कुलसचिव श्री गोकुलनंदा पंडा ने विभाग की इस शैक्षणिक पहल की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों से अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के संकाय सदस्य डॉ. संदीप साहू, श्री चोमन आदिल एवं श्री लोकमान्य पटेल का विशेष योगदान रहा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथि वक्ता का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।

Post navigation

Previous कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

Related Stories

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण

August 5, 2026
कलिंगा विश्वविद्यालय ने इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय ने इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

August 5, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

August 5, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
  • कलिंगा विश्वविद्यालय ने इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
  • मैट्स विश्वविद्यालय में “रॉक्स एंड मिनरल्स” विषय पर विशेष व्याख्यान संपन्न
  • कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण

August 5, 2026
कलिंगा विश्वविद्यालय ने इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय ने इंडक्शन प्रोग्राम 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया

August 5, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

August 5, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय में “रॉक्स एंड मिनरल्स” विषय पर विशेष व्याख्यान संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में “रॉक्स एंड मिनरल्स” विषय पर विशेष व्याख्यान संपन्न

August 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.