Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 2 से 31 अगस्त नए मतदाता जोडऩे चलेगा विशेष अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

2 से 31 अगस्त नए मतदाता जोडऩे चलेगा विशेष अभियान

Abhinesh Pandey August 1, 2023

0-मतदाता सूची का कल होगा प्रकाशन,अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। कल 2 अगस्त से छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। इसके बाद 31 अगस्त तक नए मतदाता जोडऩे का विशेष अभियान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से चलाया जाएगा । बुधवार को इस अभियान की शुरुआत करने के तहत एक वॉकेथॉन का आयोजन रायपुर में किया जा रहा है । 2 से 31 अगस्त नए मतदाता जोडऩे विशेष अभियान भी चलाया जायेगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सुबह 7 बजे से वॉकेथॉन गांधी उद्यान से शुरू होकर जीई रोड, से होते हुए शहीद स्मारक भवन पहुंचकर समाप्त होग। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि इसमें कई सामाजिक संगठन भी शामिल होंगे। यह अभियान 18 साल पूरे कर चुके नए मतदाता को मतदाता सूची से जोडऩे के लिए चलाया जा रहा है। 31 अगस्त तक पूरे प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में खास अभियान चलेंगे। हालांकि इसके बाद भी नए मतदाता नाम जुड़वा सकेंगे। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर को किया जाएगा और इसी लिस्ट के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस बार दिव्यांग वोटर्स को वोट फ्रॉम होम की सुविधा दी जा रही है। यानी घर बैठे दिव्यांगजन अपने अपना वोट दे सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा,फॉर्म 6 के साथ फॉर्म 8 भी जोड़ा गया है जिसमें वोटर अपनी निशक्तता की जानकारी देंगे। इस जानकारी के आधार पर वोटिंग वाले दिन निर्वाचन आयोग की ओर से वोट फ्रॉम होम की सुविधा दिव्यांग जनों को दी जाएगी। इसकी वीडियोग्राफी होगी जानकारी राजनीतिक दलों को दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी है । 5 जनवरी तक की स्थिति में प्रदेश में 1000 पुरुष मतदाताओं के पीछे 1000 महिला मतदाता थीं। अब वर्तमान में 1000 पुरुषों के पीछे 1003 महिला मतदाताओं की संख्या दर्ज की गई है.

प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान में 1 करोड 96 लाख 40 हजार 430 मददाता हैं। 5 जनवरी तक ये संख्या 1 करोड़ 94 लाख 54 हजार 9 थीं। प्रदेश में कुल 1 लाख 47 हजार 364 दिव्यांग वोटर्स हैं। महिला वोटर्स की संख्या 98 लाख 32 हजार 757 और पुरुष वोटर्स की संख्या 98 लाख 6 हजार 906 है। प्रदेश मे 18 से 19 साल के 4 लाख 25 हजार 698 और 80 साल से अधिक उम्र के 2 लाख 2 हजार 740 वोटर्स हैं।

प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथ पर बीएलओ विशेष शिविर लगाएंगे । यहां पहुंचकर लोग वोटर लिस्ट में नाम जोडऩे , अपडेट करने के संबंध में अपने काम करवा सकेंगे। इसके लिए 12 अगस्त 13 अगस्त 19 अगस्त और 20 अगस्त की तारीख तय की गई है।वोटर लिस्ट में नए वोटर्स का नाम जोडऩे के लिए मोबाइल एप और वेबसाइट की मदद भी ली जा सकती है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम जोडऩे के लिए 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अगर 31 अगस्त तक लोग अपने नाम ना जुड़वा सकें तो इसके बाद भी यह प्रक्रिया चलती रहेगी। नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक नए मतदाताओं का नाम लिस्ट में जुड़ेगा। ऐसे बहुत से लोग थे जिनके दो-दो विधानसभा क्षेत्रों में वोटर लिस्ट पर नाम जुड़े हुए थे । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सॉफ्टवेयर के जरिए एक जैसे पते, एक जैसे नाम, एक जैसे फोटो वाले मतदाताओं का बीएलओ के जरिए सत्यापन कराया गया । मतदाताओं को जानकारी देते हुए जिनके दो जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम थे उनका एक जगह पर वोटर लिस्ट से नाम हटाया गया। ऐसा करीब 1 लाख वोटर्स के साथ किया गया है।

Post navigation

Previous मंत्री मरकाम ने मंत्रालय में अधिकारियों से विभागीय काम-काज की ली जानकारी
Next ओमप्रकाश देवांगन भाजपा में शामिल

Related Stories

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

September 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.