Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

Abhinesh Pandey August 17, 2026

 

राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर

टेक्सटाइल से फार्मा और इलेक्ट्रॉनिक्स से MSME तक—भविष्य के उद्योगों की मजबूत होती नींव, हजारों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

* श्री सुनील त्रिपाठी, सहायक संचालक जनसंपर्क

रायपुर, 17 अगस्त 2026

नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के रूप में नहीं, बल्कि निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। सुनियोजित शहरी विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक अधोसंरचना के साथ शहर में ऐसे उद्योगों को आकर्षित किया जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के नए अवसरों का आधार बन सकें।

नवा रायपुर में टेक्सटाइल, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और आईटी जैसे भविष्य के उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। औद्योगिक निवेश के इन प्रयासों का उद्देश्य केवल नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित करना नहीं, बल्कि विनिर्माण आधारित अर्थव्यवस्था को गति देना और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर तैयार करना भी है।

टेक्सटाइल पार्क: हजारों रोजगार का नया केंद्र

नवा रायपुर के लेयर-2 स्थित ग्राम कुर्रू में टेक्सटाइल पार्क विकसित किया जा रहा है। विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए इस परियोजना के लिए CSIDC को 100 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।

टेक्सटाइल क्षेत्र में निवेश की शुरुआत अब जमीन पर भी दिखाई देने लगी है। स्विफ्ट टेक्सटाइल प्राइवेट लिमिटेड ने जून 2026 में 235 करोड़ रुपए के निवेश से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन किया है। इस इकाई से करीब 4,650 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

वहीं पुनीत क्रिएशन के साथ 175 करोड़ रुपए के निवेश का समझौता किया गया है। इन परियोजनाओं को मिलाकर टेक्सटाइल पार्क में लगभग 10,000 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

इस तरह टेक्सटाइल पार्क नवा रायपुर में विनिर्माण गतिविधियों के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसरों का महत्वपूर्ण केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

132 एकड़ में फार्मा पार्क, स्वास्थ्य उद्योग को मिलेगी नई गति

स्वास्थ्य और औषधि निर्माण के क्षेत्र में भी नवा रायपुर एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सेक्टर-22 में 132 एकड़ भूमि CSIDC को आवंटित की गई है, जहां फार्मा पार्क विकसित किया जा रहा है।

इस परियोजना में लगभग 2,000 करोड़ रुपए के निवेश और करीब 1,400 रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। फार्मा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों टोरेंट फार्मा, एविला फार्मास्युटिकल्स और विटालिस हेल्थ के साथ कुल 735 करोड़ रुपए के एमओयू किए जा चुके हैं।

फार्मा पार्क के विकसित होने से दवा निर्माण के साथ इससे जुड़ी विभिन्न औद्योगिक और सहायक गतिविधियों के विस्तार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में भी बढ़ते कदम

भविष्य की अर्थव्यवस्था में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण की भूमिका लगातार बढ़ रही है। नवा रायपुर ने इस क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

यश फैंस ने 110 करोड़ रुपए के निवेश से होम अप्लायंसेज निर्माण इकाई शुरू की है। यह निवेश नवा रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण निर्माण के क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए इलेक्ट्रॉनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) को भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। यहां PCB प्रोटोटाइपिंग, 3D प्रिंटिंग और EMC टेस्टिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

MSME बनेंगे औद्योगिक विकास की रीढ़

भूमि, निवेश, उद्योग और रोजगार को एक-दूसरे से जोड़कर नवा रायपुर को ऐसी अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें औद्योगिक विकास के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ें।

यही औद्योगिक विस्तार नवा रायपुर अटल नगर को आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के निवेश और रोजगार के प्रमुख केंद्रों में शामिल करने की मजबूत संभावनाएं तैयार कर रहा है।

एक शहर, कई औद्योगिक संभावनाएं

नवा रायपुर अटल नगर की विकास यात्रा अब केवल प्रशासनिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रह गई है। औद्योगिक निवेश को शहर की विकास रणनीति से जोड़कर रोजगार आधारित अर्थव्यवस्था तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।

टेक्सटाइल पार्क में हजारों रोजगार की संभावना से लेकर फार्मा पार्क में बड़े निवेश, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण की शुरुआत, MSME क्षेत्र के विस्तार और AI डेटा सेंटर व सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य के क्षेत्रों में निवेश तक—नवा रायपुर में उद्योगों की ऐसी श्रृंखला तैयार हो रही है, जो आने वाले वर्षों में शहर की आर्थिक पहचान को नई दिशा दे सकती है।

आधुनिक राजधानी के रूप में पहचान बना चुका नवा रायपुर अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए गंतव्य के रूप में अपनी अगली पहचान गढ़ रहा है।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सावन सोमवार और नागपंचमी पर श्री फलेश्वरनाथ महादेव की पूजा-अर्चना की
Next उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

Related Stories

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू

October 16, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

October 16, 2026
बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न

October 16, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल
  • बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न
  • समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष
  • आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एसबीआई के आरसेटी जगदलपुर में होममेड अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू

October 16, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 अक्टूबर को आएंगी जगदलपुर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल

October 16, 2026
बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

बस्तर दशहरे में ऐतिहासिक ‘जोगी बिठाई’ रस्म हुई संपन्न

October 16, 2026
समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष

October 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.