नई दिल्ली/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी हाईकमान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Advertisement
श्रीमती ईरानी भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री हैं और मोदी सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। छत्तीसगढ़ जैसे महत्वपूर्ण राज्य की कमान सौंपी गई है।
वहीं सह-प्रभारी बनाए गए सिद्धार्थ शंभू भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री हैं। वे बिहार भाजपा में पूर्व प्रदेश मंत्री और उपाध्यक्ष के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और संगठन के अनुभवी चेहरों में गिने जाते हैं।


