Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सभी स्कूलों में बनाया जायेंगे स्मार्ट क्लासरूम :बृजमोहन अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सभी स्कूलों में बनाया जायेंगे स्मार्ट क्लासरूम :बृजमोहन अग्रवाल

Abhinesh Pandey June 18, 2024

 

*शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक*

*छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में किए जायेंगे महत्वपूर्ण बदलाव, विश्व स्तर की शिक्षा दिलाने का प्रयास*

*मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री से स्वीकृति के बाद शुरू होगी 33 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया*

*बृजमोहन अग्रवाल ने वेतन और पदोन्नति विसंगति दूर करने के निर्देश दिए*

रायपुर 18 जून
छत्तीसगढ़ में नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमे शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा विभिन्न कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में शिक्षकों की भर्ती, वेतन विसंगति, पदोन्नति, नई शालाओं के निर्माण समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर जानकारी ली।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि , छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं राज्य में शिक्षकों के 33000 रिक्त पदों पर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से स्वीकृति के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी।
इसके साथ ही राज्य में वेतन विसंगति और संयुक्त संचालक, उप संचालक, प्राचार्य, व्याख्याता, उच्ब वर्ग शिक्षक, प्रधानपाठक (माध्यमिक शाला) की पदोन्नति के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है की सारी विसंगतियां को जल्द से जल्द दूर कर उनको अवगत कराया जाए।
श्री अग्रवाल ने सभी शासकीय और गैर शासकीय मुफ्त पाठ पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए पाठ्य पुस्तक निगम को निर्देश दिया है कि पुस्तकों को जिला स्तर पर उपलब्ध कार्य जाए वहां से सभी स्कूलों में शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले ही भेज दिया जाए।
जर्जर होती स्कूलों की बिल्डिंग और नए भवनों के निर्माण के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने डीएमएफ और सीएसआर मद से कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के लिए शिक्षा विभाग की अलग से इंजीनियरिंग सेल प्रक्रिया को जल्द ही पूर्ण करने के लिए भी अधिकारियों से कहा। साथ ही विश्व स्तर की शिक्षा मुहैया कराने के लिए सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और ई क्लास रूम बनाने के निर्देश दिए । साथ ही राज्य के ज्यादा से ज्यादा स्कूलों का पीएम श्री योजना के तहत अपग्रेडेशन करने के निर्देश दिए हैं।

श्री अग्रवाल ने राज्य के समस्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मैथ्स, साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स संकाय शुरू करने के निर्देश दिए।
साथ ही उन्होंने अनुदान प्राप्त अशासकीय शालाओं की समय समय पर जाँच एवं निरीक्षण करने को भी कहा एवं अशासकीय शालाओं में आर.टी.ई. के शुल्क की प्रतिपूर्ति की जानकारी ली।
उन्होंने अशासकीय शालाओं में शुल्क वृद्धि, गणवेश, पुस्तक खरीदी एवं आर.टी.ई के तहत प्रवेश में गड़बड़ी न होने के लिए जिला स्तर पर कमेटी गठित करने को भी कहा जिसमे स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो और नियम विरूद्ध कार्य करने वाले शालाओं के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।
श्री अग्रवाल ने नए स्कूल खोलने की जगह बेहतर निजी विद्यालयों को अनुदान देकर विद्यार्थियों को उसमे शिक्षा दिलाने पर जोर दिया।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक शैक्षणिक सत्र में दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित किए जाने के निर्देश दिए साथ ही कमजोर बच्चों के लिए जिला स्तर पर कोचिंग केंद्र खोलने की बात कही। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सेंटर शुरू करने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा का सही ज्ञान देने के लिए भाषा एक्सपर्ट की नियुक्ति के साथ ही जिन क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी है उसे तत्काल पूरा करने के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती के निर्देश दिए हैं।
शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विभाग को शिक्षकों के उचित प्रशिक्षण के लिए निर्देश दिए। साथ ही डाईट सेंटर का फिर से कायाकल्प किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों से भी राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों को बुलाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा में समन्वय के लिए एक समिति बनाने को भी कहा है।

श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @2047″ विजन डॉक्यूमेंट को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही न्योता भोज कार्यक्रम की समीक्षा की।
श्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में शिक्षा के स्तर को बढ़ाना चाहती है जिसके लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। जिसके लिए व्यवस्था और गुणवत्ता दोनों में उचित बदलाव लाया जाएगा।

बैठक में श्री कोमल परदेशी सचिव स्कूल शिक्षा, श्री संजीव झा प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा, श्रीमती दिव्या मिश्रा संचालक लोक शिक्षण श्री राजेंद्र कटारा संचालक एससीईआरटी, श्री कुलदीप शर्मा प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम, श्रीमती पुष्पा साहू सचिव माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर सिकलसेल जागरूकता शिविरों का आयोजन आज
Next 53वें जीएसटी काउंसिल;  चेंबर ने जीएसटी सरलीकरण के संबंध में सुझाव भेजा

Related Stories

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Recent Posts

  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026
20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.