Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • SIR फॉर्म-7 में अनियमितता ‘आप’के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मुलाक़ात कर दिया आवेदन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

SIR फॉर्म-7 में अनियमितता ‘आप’के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मुलाक़ात कर दिया आवेदन

Abhinesh Pandey February 14, 2026

रायपुर 14 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया और फॉर्म-7 के माध्यम से मतदाता सूची से नाम काटे जाने के नाम पर आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में चल रही SIR में फार्म 7 के दुरुपयोग के संबंध में आवेदन दिया।प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य चुनाव पदाधिकारी को बताया कि किस प्रकार नाम जोड़ने की प्रक्रिया में सख्ती दिखाई जा रही है, जबकि नाम काटने के मामलों में पहचान और सत्यापन की अनदेखी की जा रही है। आप नेताओं का आरोप है कि कुछ क्षेत्रों में एक ही व्यक्ति द्वारा बड़ी संख्या में आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*जाति-समुदाय विशेष को निशाना बनाने का आरोप*

आम आदमी पार्टी का कहना है कि राज्य के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में ST, SC और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मतदाताओं के नामों पर असामान्य रूप से अधिक आपत्तियां दर्ज हुई हैं। पार्टी का दावा है कि यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि गंभीर जांच का विषय है। पार्टी ने चुनाव आयोग से उच्चस्तरीय, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग की जाएगी। साथ ही फर्जी आपत्तिकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी उठाई जाएगी। मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर उसको दुरुस्त करने का प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया।

*ज्ञापन और आगे की रणनीति*

यदि आयोग ने संतोषजनक कार्रवाई नहीं की, तो आम आदमी पार्टी आगे आंदोलनात्मक कदम उठाने की रणनीति भी घोषित कर सकती है।

आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य चुनाव पदाधिकारी से मिलने के लिए प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अजीम खान, रायपुर जिला अध्यक्ष नवनीत नंदे,रायपुर जिला महासचिव नरेंद्र ठाकुर, सुरेन्द्र बिसेन, सनोज दास आदि शामिल रहे।

Post navigation

Previous मंत्री रामविचार नेताम 19 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा
Next महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Related Stories

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

You may have missed

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रायपुर नगर पालिक निगम की मिली बड़ी उपलब्धि

September 7, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू- राज्यपाल श्री डेका ने किया शुभारंभ

September 7, 2026
हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हुनर को मिला बिहान का साथ, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं रानू कैवर्त

September 7, 2026
गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गुरु का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता, शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सच्चे शिल्पकार-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

September 7, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.