Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रुत पंचमी महापर्व, हुआ श्रुत स्कन्द विधान का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मालवीय रोड स्थित दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्रुत पंचमी महापर्व, हुआ श्रुत स्कन्द विधान का आयोजन

Abhinesh Pandey June 19, 2026

 

रायपुर, 19 जून 2026: मालवीय रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में आज दिनांक 19 जून 2026, शुक्रवार (ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी, वीर निर्वाण संवत २५५२) को श्रुत पंचमी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 8 बजे से मूलनायक प्रथम तीर्थंकर भगवान श्री आदिनाथ की बेदी के समक्ष बड़ा मंदिर के पंडित श्री संजय जैन के सानिध्य में देव-शास्त्र-गुरु पूजन, भव्य अभिषेक एवं संपूर्ण विश्व में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ पावन शांतिधारा संपन्न की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से “श्रुत स्कन्द विधान” में कुल 51अर्घ्य समर्पित किए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बड़ा मंदिर के अध्यक्ष श्री संजय जैन नायक एवं मीडिया प्रभारी श्री प्रणीत जैन ने पर्व का महत्व बताते हुए कहा, “यह महापर्व उन महान आचार्यों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने अपने तप, त्याग और पुरुषार्थ से जिनवाणी को लिपिबद्ध कर सुरक्षित रखा और आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाया।”

विधान के उपरांत दिगंबर जैन आदिनाथ महिला मंडल द्वारा मंदिर जी में विराजमान समस्त शास्त्रों और मां जिनवाणी की पूर्ण श्रद्धा व समर्पण,सेवा के साथ सफाई कर नए सुंदर कवर (वेष्टन) चढ़ाए गए। पूजन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने मां जिनवाणी को मस्तक पर विराजमान कर वेदियों की परिक्रमा की। इस दौरान पूरा जिनालय ‘मां जिनवाणी के जयकारों’ से गुंजायमान हो उठा।

इस मांगलिक अवसर पर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) ट्रस्ट एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण,अध्यक्ष श्री संजय नायक जैन, उपाध्यक्ष श्री श्रद्धेय जैन (विक्की), उपाध्यक्ष श्री नीरज जैन (अलका रेस्टोरेंट), सहसचिव श्री बंशी लाल जैन, श्री प्रणीत जैन,टैगोर नगर मंदिर से श्री नवीन जैन, श्री समित जैन,श्री विजय जैन,श्री पलक जैन तथा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता जैन सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी समाजजन उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने यूपीएससी प्रीलिम्स में हासिल की सफलता
Next योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का मूलमंत्र है : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

Related Stories

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026
सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी

September 25, 2026
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

September 25, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • 436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी
  • नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
  • पीडीएस के तहत सितंबर माह के खाद्यान्न का भंडारण पूर्ण, वितरण जारी

You may have missed

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

436 रुपए के सुरक्षा कवच से मिला 2 लाख रूपए का सहारा

September 25, 2026
सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीजी में अनुपम पहल: एस बी एच कॉस्मेटिक क्लिनिक के साथ अब मेडी ब्यूटी सैलून भी

September 25, 2026
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी

September 25, 2026
नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल मुक्त केसकोड़ी में वीबी-जीरामजी योजना से बना पहला बालिका शौचालय

September 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.