Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • गुरुकुल कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसी विशेष शिविर का आयोजन किया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गुरुकुल कॉलेज के एनएसएस इकाई द्वारा सात दिवसी विशेष शिविर का आयोजन किया गया

Abhinesh Pandey November 27, 2024

रायपुर।
गुरुकुल महिला महाविद्यालय कालीबाड़ी रायपुर में युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा आज दिनांक 26 नवंबर 2024 से 2 दिसंबर 2024 तक सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्धघाटन समारोह का आयोजन मॉडल गल्स हॉस्टल अटारी में लगाया गया है । कार्यक्रम के अतिथि श्रीमती कमलेश्वरी वर्मा, पार्षद जारवाय रायपुर, श्री योगेश अग्रवाल जी छत्तीसगढ़ी फिल्म संगठन के अध्यक्ष,डॉ अभया जोगेलकर प्राचार्य शासकीय आदर्श महाविद्यालय डॉ पुरुषोत्तम चंद्राकर, छत्तीसगढ़ लोक कलाकार, आशीष शर्मा व्यापारिक संघ अध्यक्ष टाटीबंध, मनीष जी पूर्व पार्षद,मोहन वाल्यानी अध्यक्ष प्रकृति की ओर सोसायटी के नवीन जी एवं महिला स्व सहायता के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ रात्रि लहरी जी द्वारा दिया गया । प्रथम दिवस उद्धघाटन समारोह, द्वितीय दिवस कैरियर गाइडेंस, तृतीय दिवस पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम, चतुर्थ दिवस सिकल सेल परीक्षण, पांचवें दिवस स्वास्थ्य परीक्षण बॉडी चैकअप, छठवें दिन महिला सशक्तिकरण जन जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व अंतिम दिवस समापन कार्यक्रम होगा। साथ ही ।स्वयं सेवकों की दैनिक दिनचर्या के बारे में बताया सुबह प्रभात फेरी , योग ,परियोजना कार्य बौद्धिक परिचर्चा , समीक्षा बैठक , रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा।
श्री योगेश अग्रवाल जी ने को शुभकामनाएं देते हुए कहा एनएसएस छात्रों को व्यक्तिगत रूप से और समूह के रूप में भी विकसित होने में मदद करता है । एनएसएस गतिविधियों के तहत विभिन्न कार्यों के लिए स्वयंसेवा करने से छात्रों को आत्मविश्वास मिलता है, नेतृत्व कौशल विकसित होता है और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के विभिन्न लोगों के बारे में जानने का मौका मिलता है।
श्रीमती कमलेश वर्मा जी ने कहा स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो पर चलने की बात कही और तब तक चलना है जब तक अपने लक्ष्य प्राप्त न कर लो और कहा कि जिस उद्देश्य के लिए आप आए है उन उदेश्यो को पूरा कीजिए और।अपने कार्यों से समाज में बदलाव लाइए।

डॉ अभय जोगेलकर प्राचार्य शासकीय आदर्श महाविद्यालय अटारी ने स्वयं सेवको को सात दिनों के लिए शुभकामनायें दी और आप जिस उदेश्य के लिए
रासेयो से जुड़े है समाज सेवा के साथ व्यक्तित्व विकास वह उदेश्य पूरा हो। कार्यक्रम में स्वयं सेवक, शिक्षक एवं छात्राएं आस पास के नागरिक उपस्थिति रहे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
Next डे-एनयूएलएम में तीन महीनों की कार्यवृद्धि

Related Stories

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026

Recent Posts

  • पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

You may have missed

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.