Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कैट महिला विंग द्वारा स्वावलंबी महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कैट महिला विंग द्वारा स्वावलंबी महिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Abhinesh Pandey December 4, 2025

 

*ब्यूटीशियन कोर्स : सुंदरता की दुनिया में कैरियर बनाने का शानदार मौका – मधु अरोरा*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर /समय रथ

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से टीचिंग, मेहंदी आर्ट और ब्यूटी केयर की विशेष क्लासेस शुरू की जा रही हैं। इन क्लासेस के माध्यम से महिलाएँ अपने हुनर को निखारकर स्वयं का काम शुरू कर सकती हैं और घर बैठे सम्मानजनक आय अर्जित कर सकती हैं।

कैट महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि आज के समय में सुंदरता और ग्रूमिंग का महत्व बहुत बढ़ गया है। ऐसे में ब्यूटीशियन कोर्स युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प बन गया है। अगर आपको मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर या नेल आर्ट में रुचि है, तो ब्यूटीशियन कोर्स आपके लिए एक शानदार शुरुआत हो सकता है। ब्यूटीशियन कोर्स एक व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें आपको स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप, नेल आर्ट, फेशियल, पेडीक्योर, मेनिक्योर, ब्लीचिंग, थ्रेडिंग, वैक्सिंग, ब्राइडल मेकअप आदि की पूरी जानकारी और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाती है। इस कोर्स में बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक की तकनीकें सिखाई जाती हैं।

*प्रशिक्षण में शामिल* :- बेसिक से एडवांस मेहंदी डिज़ाइन, ब्यूटी एवं स्किन-केयर तकनीकें, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग + सर्टिफिकेट आदि।

*प्रशिक्षण का उद्देश्य* :- हर महिला को कौशल प्रदान करके स्वावलंबी बनाना, आत्मविश्वास बढ़ाना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना। शुरुआत में ब्यूटीशियन को ₹10,000 – ₹25,000 प्रति माह तक सैलरी मिल सकती है। अनुभव बढ़ने के साथ, कमाई भी बढ़ती है। खुद का ब्यूटी पार्लर खोलने पर कमाई की कोई सीमा नहीं होती।

ट्रेनर शालू टारगेट, ट्रेनिंग वेन्यू – शालू फेमिना ब्यूटी पार्लर, श्याम नगर, जलविहार कॉलोनी, रायपुर छत्तीसगढ़ में 20 सालों से इस फील्ड में काम कर रही है।

उपरोक्त कार्यक्रम में कैट महिला विंग के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

Post navigation

Previous बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय स्पर्धा में राकेश रहे प्रथम, अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
Next सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाई देशभर के पीड़ितों की आवाज़, नॉन-ट्रेसेबल सर्टिफिकेट और पोस्ट–मॉर्टम रिपोर्ट को ऑटो–डिजिटल करने की मांग

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.