Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Abhinesh Pandey July 24, 2026

 

*कार्यपालन अभियंताओं, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने कहा*

रायपुर. 24 जुलाई 2026/ लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने प्रदेश के विभिन्न जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पीडब्लूडी मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में आज आयोजित बैठक में जिलों के कार्यपालन अभियंताओं, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी भी बैठक में शामिल हुए। लोक निर्माण विभाग के विभिन्न संभागों के कार्यपालन अभियंता, ठेकेदार और जेल अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक में जुड़े।

 

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बैठक में प्रदेश की विभिन्न जेलों में निर्माणाधीन बैरकों, बाउंड्रीवॉल्स, शौचालयों और वॉच टॉवर्स के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ ही सभी जेलों के अधीक्षकों से निर्माण कार्यों की गति और गुणवत्ता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्यस्थलों का नियमित दौरा कर कार्यों की कड़ाई से मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदारों को भी निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूरा करने को कहा।

 

श्री बंसल ने कार्यपालन अभियंताओं और जेल अधीक्षकों को सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए जेल परिसर के भीतर निर्माण सामग्रियों के परिवहन की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने जेल अधीक्षकों को श्रमिकों को रोज काम के लिए पर्याप्त समय देने को कहा। जेल एवं सुधारात्मक सेवाओं के महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता ने बैठक में कहा कि जेलों में क्षमता से अधिक कैदी रह रहे हैं। नए बैरकों के निर्माण और मौजूदा सुविधाओं के विस्तार से राहत मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मैदानी अधिकारियों, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को तेज गति से काम कर कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने को कहा।

 

*इन कार्यों की हुई समीक्षा*

 

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने बैठक में रायपुर केन्द्रीय जेल में पार्किंग शेड, पाठशाला शेड, मुलाकातियों-परिजनों के लिए शेड व शौचालय निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बिलासपुर के नगोई में 1500 आवास क्षमता के विशेष जेल, जिला जेल धमतरी और गरियाबंद में बाउंड्रीवॉल, जिला जेल जांजगीर, रामानुजगंज, सूरजपुर, कांकेर, संजारी-बालोद तथा उप जेल सारंगढ़ में बैरक निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। विभागीय सचिव ने कवर्धा उप जेल में मुख्य दीवार की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य, केन्द्रीय जेल अंबिकापुर और जगदलपुर में कैदियों के लिए बैरक एवं शौचालय निर्माण, जिला जेल दंतेवाड़ा में शौचालय निर्माण, जिला जेल सुकमा की मुख्य दीवारों के चारों ओर कंसर्टीना वायर फेंसिंग तथा वॉच टॉवर निर्माण एवं उप जेल बीजापुर में वॉच टॉवर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Post navigation

Previous द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी
Next सामुदायिक डबरी निर्माण से बदली कर्रा की तस्वीर

Related Stories

अष्टान्हिका पर्व के चतुर्थ दिवस पर प्रभु आदिनाथ जी के समक्ष हुई भव्य शांतिधारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अष्टान्हिका पर्व के चतुर्थ दिवस पर प्रभु आदिनाथ जी के समक्ष हुई भव्य शांतिधारा

July 24, 2026
बिलासपुर : पीएम जनमन योजना के तहत बन रहा नया छात्रावास, 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिलासपुर : पीएम जनमन योजना के तहत बन रहा नया छात्रावास, 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

July 24, 2026
मुख्य सचिव ने SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

July 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अष्टान्हिका पर्व के चतुर्थ दिवस पर प्रभु आदिनाथ जी के समक्ष हुई भव्य शांतिधारा
  • बिलासपुर : पीएम जनमन योजना के तहत बन रहा नया छात्रावास, 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश
  • मुख्य सचिव ने SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
  • ‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के लेखक-निर्देशक श्री मनोज तापड़िया तथा फिल्म निर्माता श्री आदि शर्मा ने की छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के एमडी श्री विवेक आचार्य से सौजन्य मुलाकात
  • सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रबुद्ध नागरिकों से किया संवाद

You may have missed

अष्टान्हिका पर्व के चतुर्थ दिवस पर प्रभु आदिनाथ जी के समक्ष हुई भव्य शांतिधारा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अष्टान्हिका पर्व के चतुर्थ दिवस पर प्रभु आदिनाथ जी के समक्ष हुई भव्य शांतिधारा

July 24, 2026
बिलासपुर : पीएम जनमन योजना के तहत बन रहा नया छात्रावास, 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिलासपुर : पीएम जनमन योजना के तहत बन रहा नया छात्रावास, 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश

July 24, 2026
मुख्य सचिव ने SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने SASCI 2026-27 के तहत सुधार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

July 24, 2026
‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के लेखक-निर्देशक श्री मनोज तापड़िया तथा फिल्म निर्माता श्री आदि शर्मा ने की छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के एमडी श्री विवेक आचार्य से सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘भारत भाग्य विधाता‘ फिल्म के लेखक-निर्देशक श्री मनोज तापड़िया तथा फिल्म निर्माता श्री आदि शर्मा ने की छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के एमडी श्री विवेक आचार्य से सौजन्य मुलाकात

July 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.