Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्कॉउट गाइड तैयार कर रहा अपने ‘पत्रकार’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्कॉउट गाइड तैयार कर रहा अपने ‘पत्रकार’

Abhinesh Pandey November 30, 2024

 

*स्कॉउट गाइड राज्य मुख्यालय में जिला प्रभारियों को दी गयी मीडिया ट्रेनिंग*

 

रायपुर। भारत स्कॉउटस एवम गाइडस छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित राज्य मुख्यालय ने शनिवार को एक अनूठी पहल की। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के 24 वर्ष के इतिहास में पहली अपने स्कॉउटस और गाइडस को पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं से परिचित करवाया गया। ये पहला अवसर था, जब प्रदेश के 33 जिलों के जिला प्रभारियों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व न्यू मीडिया में काम करने के गुर सिखाए गए।

मीडिया कार्यशाला का उद्घाटन कुशाभाऊ ठाकरे राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति श्री बलदेव भाई शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग की शुरुआत से अब तक इसका उद्देश्य सार्थक रहा है। उन्होंने कई उदाहरण देते हुए पत्रकारिता की महत्ता को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि इस भागदौड़ भरे जीवन में हमारे अच्छे कार्य लोगों तक पहुंचे, यही इस मीडिया कार्यशाला की सार्थकता है। उदघाटन सत्र की अध्यक्षता भारत स्कॉउटस एवम गाइडस छत्तीसगढ़ के मुख्य राज्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव ने की। डॉ यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हम ब्लॉक लेवल तक स्काउटिंग के कार्य व गतिविधियां कर रहे हैं। हम सेवाकार्यों के साथ-साथ बच्चों को संस्कार देने का कार्य भी करते हैं।स्काउट व गाइड के जरिये बच्चों का व्यक्तित्व विकास भी करते हैं। ऐसे बच्चे जो स्काउटिंग में नहीं है या जिनके अभिभावक स्काउटिंग के लाभ नहीं जान पाए हैं, उनतक यह बात पहुंचे। इस हेतु यह कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगी। डॉ यादव ने कहा कि इससे अन्य बच्चे भी स्काउट व गाइड की तरफ आकर्षित होंगे। आपको बता दें कि डॉ सोमनाथ यादव की पहल पर ही ये कार्यशाला आयोजित की गई।

स्काउट्स व गाइड्स राज्य मुख्यालय के बूढ़ा तालाब स्थित दफ़्तर में प्रदेश के प्रत्येक जिले से आये हुए 33 जिला प्रभारियों ने भाग लिया। ये पहला मौका था, जब स्काउट्स ने विज्ञप्ति लिखना और वीडियो शूट करने की प्रक्रिया सीखी। कार्यशाला के बाद स्काउट व गाइड के राज्य सचिव आकाश सोनी ने आभार माना। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव श्रीमती शिवानी गणवीर ने की ने किया।

**

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में 63वें राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2024 का समापन हुआ
Next छत्तीसगढ़ में भाजपा के 60 लाख सदस्य बनना ऐतिहासिक उपलब्धि:नितिन नबीन

Related Stories

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026

Recent Posts

  • पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

You may have missed

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.