समय रथ, 22/12/2023
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार 22 दिसंबर को हो रहा है। साय मंत्रिमंडल में कौन-कौन विधायक शामिल होंगे इस बात पर मुहर लग चुकी है। दिल्ली के नेताओं से नाम फाइनल होने के बाद राजभवन प्रपोजल भेज दिया गया है। आज 11:45 बजे सभी मंत्री शपथ लेगें इनमें बृजमोहन अग्रवाल,रामविचार नेताम,केदार कश्यप,दयालदास बघेल पुराने चेहरे हैं जबकि ओ पी चौधरी,लखनलाल देवांगन,श्यामबिहारी जायसवाल,लक्ष्मी रजवाड़े और टंकराम वर्मा नये चेहरे हैं। पार्टी ने कई पुराने मंत्रियों को इस बार जगह नहीं दी है।
