Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नीलकंठ महादेव मंदिर में 108 जड़ी बूटियों से हुआ रुद्राभिषेक भाजपा संगठन के मंत्री पवन साय हुए शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

नीलकंठ महादेव मंदिर में 108 जड़ी बूटियों से हुआ रुद्राभिषेक भाजपा संगठन के मंत्री पवन साय हुए शामिल

Abhinesh Pandey August 9, 2025

रायपुर।

आज दिनाँक ०९/०८/२०२५ तिथि : श्रावण शुक्ल पूर्णिमा, दिन : शनिवार अंतिम सावन सोमवार रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर नीलकंठ महादेव मंदिर नीलकंठ विहार नहर पारा केलकर पारा स्टेशन रोड रायपुर में 108 जड़ी बूटियों से भगवान शिव का रुद्रा अभिषेक किया गया। इस असवर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन मंत्री श्री पवन साय जी योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूप नारायण सिन्हा जी निशक्त जन आयोग के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया जी, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता जी ने नीलकंठ महादेव का 108 जड़ीबूटियो से अभिषेक एवं रुद्रा अभिषेक व पूजन,आरती किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

नीलकंठ मंदिर समिति के वरिष्ठ यजमान पंडित श्री नीलकंठ त्रिपाठी जी ने बताया कि 108 जड़ी-बूटियों से रुद्र महाभिषेक एक धार्मिक अनुष्ठान है जिसमें प्रतिवर्ष नीलकंठ मंदिर में भगवान शिव का 108 विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियों से अभिषेक किया जाता है। यह अनुष्ठान छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए संपूर्ण जन मानस के उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और आध्यात्मिक विकास की मंगलकामना के लिए भारतीय जनता पार्टी छ.ग. प्रदेश के संगठन मंत्री श्री पवन साय द्वारा किया गया है। 108 जड़ी-बूटियों का उपयोग धार्मिक और आयुर्वेदिक दोनों दृष्टिकोणों से महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रत्येक जड़ी-बूटी का अपना विशिष्ट महत्व और गुण होते हैं, जो अभिषेक के दौरान भगवान शिव को अर्पित किए गए है। माना जाता है कि यह अनुष्ठान भगवान शिव को प्रसन्न करता है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करता है। साथ ही रुद्र महाभिषेक भगवान शिव के रुद्र रूप का नाम लेकर किया गया। इस अनुष्ठान भगवान शिव के विभिन्न रूपों और नामों का जाप करते हुए किया गया जिसमें 108 जड़ी-बूटियों का उपयोग किया गया है। साथ ही प्रतिवर्ष को तरह इस वर्ष भी पूरे सावन मास के दौरान 1.50 लाख पार्थिव शिवलिंग का भी निर्माण किया गया है। इस अवसर पर आज विशेष रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश के संगठन मंत्री श्री पवन साय जी योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूप नारायण सिन्हा जी निशक्त जन आयोग के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया जी, छ.ग. सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) के अध्यक्ष श्री केदार नाथ गुप्ता जी ,नीलकंठ मंदिर के वरिष्ठ पंडित नीलकंठ त्रिपाठी,जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष श्री संदीप जंघेल,कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल,जिला मंत्री तुषार चोपड़ा,जिला उपाध्यक्ष अकबर अली,असगर अली, सोहन क्षत्रिय मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन आदि उपस्थित थे।

Post navigation

Previous युवाओं के सपनों को लगेंगे पर, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर
Next आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनाने यातायात अधिकारी/कर्मचारियों की बैठक लेकर दिए गये निर्देश

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.