Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अवैध कॉलोनी व प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर तत्काल लगाएं रोक – राजस्व मंत्री
  • Feature
  • latest
  • छत्तीसगढ़

अवैध कॉलोनी व प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर तत्काल लगाएं रोक – राजस्व मंत्री

Abhinesh Pandey January 16, 2024

00 जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल पर हो बेहतर कार्य

00 राजस्व के लंबित सभी प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश

00 अवैध शराब बिक्री, सट्टा एवं नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय बलौदाबाजार भाटापारा में जिले के विभिन्न विभागों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल उपस्थित रहे।

श्री वर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। लगभग साढ़े 3 घंटे चली इस बैठक में उन्होंने जिले में चल रहे अवैध कॉलोनी निर्माण एवं उसके प्लाटिंग की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश कलेक्टर को दिए। श्री वर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए राजस्व के सभी लंबित प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में निराकृत करने को कहा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्री वर्मा ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल हमारी पहली प्राथमिकता है। श्री वर्मा ने जिले में स्वास्थ्य सुविधा दुरूस्त करने के लिए सीएचएमओ एवं सिविल सर्जन को निर्देश दिए। श्री वर्मा ने अवैध शराब विक्रय, सट्टा एवं नशाखोरी पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिए। उन्होंने लोगों को सड़क दुर्घटना से बचाने के लिए हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने की बात कही।

कलेक्टर चंदन कुमार ने मंत्री को विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में कार्ययोजना बनाकर राजस्व के लंबित प्रकरणों का निराकारण किया जाएगा। इसी तरह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने भी आश्वस्त किया की अवैध शराब बिक्री, सट्टा एवं नशाखोरी पर पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर बीसी एक्का द्वारा आभार व्यक्त किया गया। बैठक में सहायक कलेक्टर नम्रता चौबे, एसडीएम रोमा श्रीवास्तव, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous ग्रीन आर्मी ने किया अयोध्या नगरी में वृक्षारोपण
Next वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंत्री केदार कश्यप के विभागों की बजट तैयारियों पर चर्चा की

Related Stories

सेवा की कहानी : कच्चे घर की मुश्किलों से पक्के आशियाने तक पहुंची नीराबाई कश्यप की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : कच्चे घर की मुश्किलों से पक्के आशियाने तक पहुंची नीराबाई कश्यप की जिंदगी

September 22, 2026
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

September 22, 2026
सेवा की कहानी : कभी कर्ज की चिंता, आज आत्मनिर्भरता की राह पर रेशम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : कभी कर्ज की चिंता, आज आत्मनिर्भरता की राह पर रेशम

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सेवा की कहानी : कच्चे घर की मुश्किलों से पक्के आशियाने तक पहुंची नीराबाई कश्यप की जिंदगी
  • चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
  • सेवा की कहानी : कभी कर्ज की चिंता, आज आत्मनिर्भरता की राह पर रेशम
  • सेवा की कहानी : सूरज की रोशनी से रोशन हुई बचत की राह, जगदीश कश्यप का बिजली बिल हुआ शून्य
  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

You may have missed

सेवा की कहानी : कच्चे घर की मुश्किलों से पक्के आशियाने तक पहुंची नीराबाई कश्यप की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : कच्चे घर की मुश्किलों से पक्के आशियाने तक पहुंची नीराबाई कश्यप की जिंदगी

September 22, 2026
चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

चंपारण्य में ₹73.42 करोड़ के श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

September 22, 2026
सेवा की कहानी : कभी कर्ज की चिंता, आज आत्मनिर्भरता की राह पर रेशम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : कभी कर्ज की चिंता, आज आत्मनिर्भरता की राह पर रेशम

September 22, 2026
सेवा की कहानी : सूरज की रोशनी से रोशन हुई बचत की राह, जगदीश कश्यप का बिजली बिल हुआ शून्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : सूरज की रोशनी से रोशन हुई बचत की राह, जगदीश कश्यप का बिजली बिल हुआ शून्य

September 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.