Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन
  • Feature
  • latest
  • Newsbeat
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ के विशेषांक समरस छत्तीसगढ़ का विमोचन

Abhinesh Pandey January 17, 2026

 

*हर व्यक्ति के आचरण में हो सामाजिक समरसता : श्री रामदत्त चक्रधर* 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर : विश्व संवाद केंद्र छत्तीसगढ़ द्वारा समरस छत्तीसगढ़ विशेषांक का विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त कार्यालय जागृति मंडल में शनिवार को सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप माननीय सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्त संघचालक माननीय डॉ टोपलाल वर्मा जी ने की. इस अवसर पर श्री रामदत्त चक्रधर जी ने कहा, भारत वर्ष का इतिहास एवं समाज जीवन की रचना अत्यंत प्राचीन है, जो समाज जितना प्राचीन होता है उतना ही उतार-चढ़ाव देखता है. समाज जब एक रस होता है तो उत्थान की ओर अग्रसर होता है. शरीर के अंगों के काम अलग-अलग हैं, लेकिन सबके अंदर एक रस है. किसी अंग को चोट लगती है तो हर अंग अपनी प्रतिक्रिया देता है. हमारे किसी भी ग्रन्थ में विषमता का कोई उल्लेख नहीं है. आदरणीय डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भी यह बात कहते हैं. भारतीय साहित्य में कहीं विषमता और शोषण का उल्लेख नहीं है लेकिन फिर भी समाज में विकृति आई, उसके पीछे सबसे बड़ी वजह हम अपना स्वत्व और मूल राष्ट्रीय चरित्र को भूलना था. इस्लामिक एवं अंग्रेजों के शासन के समय समाज को तोड़ने का कार्य हुआ इसके बाद भी समाज में लोगों ने कठिन से कठिन कार्य स्वीकार्य कर लिया लेकिन धर्म और अपनी संस्कृति को नहीं छोड़ा. पूज्य बाबा साहब के आदर्श, उनका चिंतन हमें स्मरण करना होगा. आज समाज में समरसता के विषय में बहुत अच्छे कार्य हुए, ऋषि मुनियों और महान पुरुषों के योगदान से विषमता कम हुई है लेकिन फिर भी समाज में समरसता हेतु प्रबोधन की आवश्यकता है.संत पूज्य रैदास, महान वीर सावरकर, पं मदन मोहन मालवीय जी समेत अनेक समाज सुधारकों व माँ भारती के सपूतों ने समरसता के लिए प्रयास किया जिससे आज हमारा समाज समरस है. पूज्य बाबा गुरु घासीदास ने मनखे-मनखे एक समान का मंत्र दिया, उसे देश ही नहीं विश्व को अपनाना होगा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्धा शिविर में महात्मा गांधी संघ की शाखा में आए तो स्वयंसेवकों से परिचय किया. किसी ने जाति का परिचय नहीं दिया तो वह आश्चर्यचकित रह गए, उन्होंने शाखा कार्य पद्धति की प्रशंसा की. इसी तरह पूज्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने भी संघ की शाखा में सामाजिक समरसता का जो भाव देखा उसकी प्रशंसा की.

कार्यक्रम में प्रान्त प्रचारक श्री अभय राम जी, प्रान्त प्रचार प्रमुख संजय तिवारी, रायपुर महानगर संघचालक श्री महेश बिड़ला, सह प्रान्त प्रचार प्रमुख नीरज समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे.

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल क्रांति: मुख्यमंत्री साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ
Next मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में जेनरेटिव एवं एजेंटिक एआई पर विशेषज्ञ व्याख्यान

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • आज लगाया गया हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार बनेगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

You may have missed

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

July 16, 2026
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

July 16, 2026
रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में आन ऑटोटेक का एक और बड़ा कदम: दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शानदार लॉन्चिंग

July 16, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से बदली हजारों लोगों की जिंदगी

July 16, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.