रायपुर। गुढ़ियारी सी इस ई बी मैदान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रावण दहन का किया गया। आतिशबाजी के बीच हुई रावण दहन में 5 हजार से अधिक लोग शामिल हुए इस रावण दहन में स्थानिय निवासियों के अलावा शाहवासियो ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सच्चाई की प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम ने बुराई पर विजय पताका लहराकर यह बताया है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। बुराई को परास्त होना ही पड़ता है। धर्म शास्त्रों में के अनुसार अश्वनी माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर भगवान श्री राम ने लंका नरेश रावण का वध किया था। इसलिए दशमी तिथी को विजय दशमी मनाई जाती है। सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों ने व्यवस्था सम्हाले हुए ड्रोन कैमरा से चप्पे चप्पे पर नजर रखा ।आज के कार्यक्रम में शामिल हुए विशेष अतिथि रायपुर पश्चिम विधायक श्री विकास उपाध्यय जी, श्री राजेश मूडत जी, श्री सुबोध हरितवाल जी का साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात रामायण मंडली द्वारा राम लीला प्रस्तुत किया गया जिससे कार्यक्रम में शामिल हुए स्थानीय निवासियों एवँ शहरवासियों ने खूब सराहा, संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान संस्था सदस्यों के साथ पुलिस प्रशासन ने कदम से कदम मिलाते हुए श्रद्धालुओं की भीड़ को सम्हाले रखा। रावण दहन के दौरान फटाखे से आतिसबाजी किया गया जिसे देखते ही उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय जय श्री राम के नारे लगाए। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान सुसज्जित जगमगाहट लाइट, मेला , आतिशबाजी, रामायण लीला का शहरवासियों ने आनंद लिया। दशहहरा उत्सव समिति गुढ़ियारी ने, पुलिस व्यवस्था शासन प्रशासन एवँ शहरवासियों का आभार व्यक्त किया है।
