Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव नगर जोरापारा बस्ती ने शताब्दी वर्ष पर मनाया विजयादशमी उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ माधव नगर जोरापारा बस्ती ने शताब्दी वर्ष पर मनाया विजयादशमी उत्सव

Abhinesh Pandey October 12, 2025

रायपुर।

रायपुर माधव नगर जोरापारा बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विजयादशमी उत्सव धूमधाम से मनाया। शारदा चौक स्थित आर.डी.बिल्डिंग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। जोरापारा बस्ती प्रमुख प्रणीत जैन ने बताया कि इस अवसर पर एकत्रीकरण और शस्त्र पूजन,संबोधन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक ध्वज प्रणाम के साथ हुआ, जिसके बाद अमृत वचन और एकल गीत प्रस्तुत किए गए। आज के कार्यक्रम नगर सरसंघ चालक श्री मनीष साहू जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद श्री अवतार सिंह बागल थे। आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रायपुर महानगर के प्रचार प्रसार प्रमुख श्री शुभम अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सौवां वर्ष समूचे हिंदू समाज के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संघ ने 1925 से राष्ट्र निर्माण और समाज के प्रत्येक वर्ग में संगठन व संस्कार की भावना विकसित करने का कार्य किया है। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष अपने संबोधन में कहा कि संघ ने अपने गौरवशाली इतिहास में समाज को दिशा देने और जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने बताया कि अब संघ ने भारत माता के सर्वांगीण विकास के लिए ‘पंच परिवर्तन’ के लक्ष्य तय किए हैं, जिनकी शुरुआत कुटुंब से होगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज में जामवंत की भूमिका निभाने का आह्वान किया, ताकि वे दूसरों को प्रेरित कर आत्मजागरण की राह दिखा सकें। साथ ही पारिवारिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि परिवार के सदस्यों को प्रतिदिन एक समय साथ भोजन करना चाहिए, क्योंकि यही सामाजिक समरसता की नींव है। उन्होंने बताया कि पांच परिवर्तन सामाजिक समरसता,पर्यावरण संरक्षण,नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन,स्वदेशी पर केंद्रित कार्यक्रम किए जाएंगे। स्थानीय इकाइयां आवश्यकता के अनुसार कार्यक्रमों की योजना बनाएंगी।

इस अवसर पर माधव नगर जोरापारा बस्ती के स्वयं सेवकों के साथ प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें नगर सरसंघ चालक मनीष साहू,महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख शुभम अग्रवाल,पवन साहू जी,इंदिरा गांधी वार्ड के पार्षद अवतार सिंह बागल,सुरेश कुंबलकर जी,भूषण टावरे जी,जोरापारा बस्ती प्रमुख प्रणीत जैन,संजय चोपकर,रवि देशमुख,सुनील ठाकुर,विजय सोनी,नरेंद्र चंदेल,साजन श्रीवास,शीतल जैन,मनीष साहू,तुषार शर्मा,अनिकेत यादव,आदित्य ठाकुर,जितेंद्र खत्री,विजय सोना,योगेश पशिने उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध – एक अलौकिक अनुभव
Next तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मेयर फोरम जापान की टोयोटा सिटी में 14 से 16 अक्टूबर तक आयोजित, रायपुर महापौर मीनल चौबे आमंत्रित

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.