रायपुर।
26 से 27 अगस्त तक दो दिवसीय वेस्ट जोन कराते चैंपियनशिप गोवा में आयोजित की गई थी। जिसमें रायपुर कराते एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने 2गोल्ड, 2 सिल्वर, एवं 5 ब्रांच मेडल पर कब्जा करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किये ।
कराते ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष क्योशी विजय तिवारी जी एवं छ. ग. कराते डू संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष रेन्शी बी.बी. नायडू ने बधाई दी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए रायपुर कराते एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सेंसेई तुलसीराम सपहा ने आगे बताया कोच के रूप में सेंसेई आशीष शर्मा, एवं अब्दुल रहीम खान के कुशल नेतृत्व में अपने-अपने वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए,
प्रथम स्थान -जसराज सिंह एवं हारून कौर ने प्राप्त किया।
दूसरे स्थान-अद्विका नथानी एवं धरोहर ठाकुर ने प्राप्त किया।
वहीं तीसरे स्थान पर-श्रीजल वर्मा, पद्मा ब्योहर, श्रीजल वर्मा, हरीश साहू, विवेक कुमार, ने प्राप्त किये।
पदक प्राप्त कर लौटे खिलाड़ियों को बधाई सेम्पाई सूरज यादव, अंजली शर्मा, हबीब अहमद, एवं साजिद अंसारी एवं पालक गणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
