Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर दक्षिण विधानसभा : भाजपा सहकारिता से जुड़े व्यक्ति को देगी मौका, नीलम सिंह टिकट की प्रबल दावेदार 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा : भाजपा सहकारिता से जुड़े व्यक्ति को देगी मौका, नीलम सिंह टिकट की प्रबल दावेदार 

Abhinesh Pandey October 15, 2024

 

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भाजपा किसी नए चेहरे को मौका दे सकती है। इससे गुटबाजी से भी बचा जा सकेगा। बीजेपी ऐसे उम्मीदवार को मौका दे सकती है जिसको सहकारिता के क्षेत्र में अच्छी जानकारी हो। इसमें भाजपा रायपुर जिला सहकारिता प्रकोष्ठ की संयोजक नीलम सिंह के नाम पर विचार कर सकती है, क्योंकि उन्हें सहकारिता के क्षेत्र का अनुभव भी है, वो बेदाग व बेबाक भी हैं और भाजपा को उनके महिला होने का लाभ भी मिलेगा। सूत्रों की मानें तो भाजपा नेता अशोक बजाज जिन्हें अपेक्स बैंक का कार्य अनुभव है उनको भी मौका मिल सकता है। वैसे सूत्रों की मानें तो भाजपा किसी गैरराजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए समाजसेवी, पत्रकार, डॉक्टर या वकील जैसे बुद्धि जीवी व्यक्ति की भी खोज कर रही है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*जानिए कौन हैं नीलम सिंह*

नीलम सिंह वर्तमान में रायपुर जिला सहकारिता प्रकोष्ठ की संयोजक हैं। उन्होंने संघ द्वारा संचालित दुर्गा वाहिनी स्वदेशी जन जागरण मंच में सदस्य के रूप में सेवा दी हैं। 2000 से वे भाजपा की सक्रिय सदस्य हैं। वे महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष, महिला मोरटा है मोर्चा की जिला कार्यालय मंत्री, जिला मंत्री महिला मोर्चा, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला सदस्य रहीं हैं।

1993 तक 1997 आरटीआई को ऑपरेटिव सोसायटी दुर्ग में मैनेजर भी रह चुकी हैं। वे 1998 से 1999 तक स्कूल में टीचर भी रही हैं।

*बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने से खाली हुई है सीट*

बृजमोहन अग्रवाल बीजेपी के क़द्दावर नेता हैं, जिनका समर्थक प्रदेशभर में है। इसी कारण केंद्र में बीजेपी की दस साल से सरकार होने के कारण राष्ट्रीय नेतृत्व को एंटीइनकम्बैंसी से बचने के लिए बृजमोहन अग्रवाल को प्रदेश के लोकसभा चुनाव में उतारा गया। लोकसभा का चुनाव परिणाम भी प्रदेश में अपेक्षा अनुरूप रहा। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट ख़ाली हो गई है। सूत्रों से जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय नेतृत्व इस विधानसभा से सहकारिता के अच्छे जानकार को प्रत्याशी बनाने जा रही है क्योंकि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से छत्तीसगढ़ में आर्थिक समृद्धि लाना चाह रही है। वर्तमान प्रदेश नेतृत्व में कोई भी सहकारिता के अच्छे जानकार विधानसभा में नहीं है। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप को भी करना तो अधिकारियों के मार्गदर्शन में का करना पड़ रहा है, क्योंकि वे भी सहकारिता के जानकार नहीं हैं। सहकारिता का अपना बड़ा व्यापक क्षेत्र है जिसको इस क्षेत्र में काम करने वाले कार्यकर्ता ही समझ पाते हैं । राष्ट्रीय संगठन का मानना है कि अधिकारियों के भरोसे ही प्रदेश में सहकारिता में लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा से सहकारिता के जानकार को विधानसभा में प्रत्याशी बनाने पर विचार कर रही है, जिससे दक्षिण विधानसभा में जीतने वाले नव निर्वाचित विधायक को संसदीय सचिव बना कर केदार कश्यप को सहकारिता के क्षेत्र में मदद कर सके और प्रदेश में सहकारिता में अच्छा काम हो सके।

Post navigation

Previous उप मुख्यमंत्री अरुण साव से रायपुर और बिलासपुर संभाग के आयुक्त महादेव कावरे ने की सौजन्य मुलाकात
Next ग्रीन आर्मी का वंदे मातरम प्रशिक्षण कार्यशाला न्यू सेंट्रल कांवेंट स्कूल में संपन्न

Related Stories

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

September 15, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

September 15, 2026
बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना ने बदली किस्मत

September 15, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
  • एक स्वास्थ्य, एक भविष्य: सेहतमंद भविष्य के लिए आयुर्वेद

You may have missed

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

September 15, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

September 15, 2026
बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना ने बदली किस्मत

September 15, 2026
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

September 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.