Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विद्युत कंपनी अंतरक्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रायपुर सेंट्रल बने विजेता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विद्युत कंपनी अंतरक्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रायपुर सेंट्रल बने विजेता

Abhinesh Pandey December 24, 2024

 

पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2024, राजनांदगाँव में संपन्न हुआ।

रायपुर सेंट्रल ने कोरबा पश्चिम को 3-1 से हराकर पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2024 ट्रॉफी पर किया कब्जा। 

*बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार श्री नीरज वर्मा को मिला।*

 

राजनांदगांव/रायपुर 13 दिसंबर 2024।

केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र द्वारा दिनांक 11 से 13 दिसंबर 2024 तक स्टेट स्कूल स्थित व्हालीबॉल मैदान में आयोजित पॉवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय व्हालीबाल प्रतियोगिता 2024 का समापन हो गया, जिसमें रायपुर सेंट्रल क्षेत्र एवं कोरबा पश्चिम क्षेत्र के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें रायपुर सेंट्रल ने कोरबा पश्चिम को 3-1 से पराजित कर खिताब पर कब्जा किया। फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक रहा, पहला सेट रायपुर सेंट्रल 25-16 से एकतरफा अंदाज में जीत गई। इसके पश्चात रायपुर सेंट्रल आक्रामक खेल दिखाते हुए दूसरा सेट भी 25-20 से जीत गई। तीसरे सेट में कोरबा पश्चिम की टीम ने वापसी करते हुए 25-20 से जीता। चौथे सेट में रायपुर सेंट्रल की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए 25-23 से सेट जीतकर खिताब पर कब्जा किया। इस टूर्नामेन्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रायपुर सेंट्रल से श्री नीरज वर्मा को बेस्ट प्लेयर का प्राइज़ दिया गया।

क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद राजनांदगांव क्षेत्र के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता रायपुर सेन्ट्रल की टीम को शील्ड एवं उपविजेता रही कोरबा वेस्ट की टीम को रनर शील्ड प्रदान किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री शिरीष सेलट द्वारा विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता श्री सेलट ने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने तीन दिनों तक खेल नर्सरी में उत्कृष्ठ खेल प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 20 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय विद्युत मंडल प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।

 

*अखिल भारतीय विद्युत व्हालीबॉल प्रतियोगिता (राष्ट्रीय स्तर) हेतु चयनित खिलाड़ी -*

अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा नियंत्रण मण्डल के तत्वाधान में आयोजित होने वाली अंतर्विद्युत मण्डलीय व्हालीबॉल प्रतियोगिता हेतु प्रतियोगिता में किये गये प्रदर्शन के आधार पर निम्नलिखित खिलाड़ियों का चयन किया गया है-

1. रायपुर सेंट्रल से श्री नीरज वर्मा

2. श्री राजेश शर्मा

3. ⁠श्री इन्द्रमणि पटेल एवं 

4. ⁠श्री डी.के. देवांगन, 

5. ⁠कोरबा पश्चिम श्री संतोष पैंकरा

6. ⁠श्री विनय कर

7. ⁠श्री अतुल राय

8. ⁠श्री शांतनु द्विवेदी एवं 

9. ⁠श्री प्रदेश कुमार

10. ⁠कोरबा पूर्व से श्री कृष्णपाल सिंह कंवर

11. ⁠श्री गजानंद नेताम एवं 

12. ⁠श्री अनिल कुमार

13. ⁠राजनांदगांव से श्री अभिषेक नायडू

14. ⁠श्री आशीष कच्छवाहा

15. ⁠श्री युवराज वर्मा

16. ⁠रायपुर रीजन से श्री खेलन सिंह यादव एवं 

17. ⁠श्री जावेद खान

18. ⁠मड़वा से श्री सतीश चौधरी

19. ⁠दुर्ग से श्री रवि चन्द्राकर

20. ⁠बिलासपुर से श्री रमेश खमरिया का चयन किया गया है।

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, जनरेशन कंपनी ने रायपुर सेंट्रल के सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दिए एवं चयनित सभी खिलाड़ियों को पॉवर कंपनी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान किए।

Post navigation

Previous उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर और मुंगेली में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Next अटल जी के सुशासन के आदर्शों के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने के लिए हम सभी दृढ़संकल्पित – मुख्यमंत्री श्री साय

Related Stories

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026

Recent Posts

  • हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • मैट्स यूनिवर्सिटी – हिन्दी विभाग द्वारा विदाई समारोह 2026 का आयोजन

You may have missed

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”

May 11, 2026
बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिरगांव में पानी की किल्लत पर आम आदमी पार्टी ने निगम ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन

May 11, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव श्रीमती शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन

May 11, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

May 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.