
0-सोनिया, प्रियंका, रॉबर्ट वाड्रा के साथ पहुंचे रायबरेली
नई दिल्ली। राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गाँधी की सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने उनके नाम का ऐलान कर दिया है। प्रियंका गांधी चुनाव नहीं लड़ेंगी। वहीं, अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। किशोरी लाल सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं। भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है।