Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पुरंदर मिश्रा की छवि क्षेत्र में एक समाजसेवी और लोकप्रिय जननेता की, उन्हें जिताने के लिए कार्यकर्ता डट जाएंः संजय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पुरंदर मिश्रा की छवि क्षेत्र में एक समाजसेवी और लोकप्रिय जननेता की, उन्हें जिताने के लिए कार्यकर्ता डट जाएंः संजय

Abhinesh Pandey October 19, 2023

– भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने ली उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक 
रायपुर। शहर की उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को चुनाव में जिताने के लिए प्रदेश प्रवक्ता एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव ने भाजपा मंडल शंकर नगर में बैठक लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा की छवि क्षेत्र में समाजसेवी के साथ ही एक लोकप्रिय जननेता की है। जनसेवा और समाजसेवा का उन्हें बेहतर अनुभव है, इसलिए पुरंदर मिश्रा को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कमर कसकर मेहनत करना है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ माने जाते हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता, इसलिए इस चुनाव में भी पूरी ताकत से लड़कर भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा को विजयी बनाना है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं की बैठक में आगे कहा कि, कांग्रेस के लोग सिर्फ लफ्फाजी करना जानते हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक सदस्य जी-तोड़ मेहनत के साथ विकास कार्य करने पर विश्वास रखता है और  भाजपा की यही सबसे बड़ी विशेषता है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के 15 सालों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा है। इन उपलब्धियों को आईना बनाकर कार्यकर्ता उत्तर विधानसभा की जनता के घर-घर भाजपा की नीति और रीति को पहुंचाने की दिशा में काम करें। इसी तरह उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के सहज, सरल और विश्वसनीय व्यक्तित्व से यहां की जनता काफी प्रभावित है। अब बीजेपी के एक-एक कार्यकर्ता का यह कर्तव्य और दायित्व है कि उत्तर विधान विधानसभा की जनता से सीधा संपर्क बढ़ाएं और पुरंदर मिश्रा को इस चुनाव में जिताने की अपील करें।

संजय श्रीवास्तव ने आगे कहा कि, कार्यकर्ता भी यह याद रखें कि खुद को छत्तीसगढ़ का बेटा बताने और छत्तीसगढिया स्वाभिमान की बात कहने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का असली चेहरा सामने आ गया है। छत्तीसगढ़ महतारी का चरण सेवक बनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को दोनों हाथों से लूटा है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के लोगों ने  हाथों में गंगाजल लेकर प्रदेश में पूर्णंत: शराबबंदी करने का भरोसा दिलाकर माताओं – बहनों से वोट तो बटोर लिए थे लेकिन शराबबंदी आखिर तक नहीं पाए। कांग्रेस के लोग चारों तरफ लोगों को सिर्फ गुमराह करने में लगे हैं। यही कारण है कि रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का बेहद बुरा हाल है और लोगों को अपना ही अधिकार पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। कांग्रेस की कार्यशैली से हलाकान रायपुर उत्तर विधानसभा की जनता अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सशक्त, कर्मठ, सेवाभावी और ईमानदार जनप्रतिनिधि का इंतजार कर रही है। यकीन मानिए, लोगों के इंतजार की घड़ी खत्म होने के साथ ही अब जल्द ही लोगों को पुरंदर मिश्रा के रूप में विश्वसनीय जनप्रतिनिधि मिलने जा रहा है, जिन्हें लोगों की समस्याओं और उसके समाधान करने का बेहतर अनुभव है। वहीं घोषणा पत्र में झूठे वादे कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस के ताबूत पर अंतिम कील छत्तीसगढ़ की जनता – 2023 के विधानसभा चुनाव में मतदान कर ठोंकने वाली है।
शंकर नगर मंडल में बैठक में सुनील सोनी, पूनम चंद्राकर, किशोर महानंद, महमूद खान, जयंती पटेल, नलिनेश ठोकने, मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर, संजय कश्यप, पूर्व मंडल अध्यक्ष टिकेंद्र वर्मा, विपिन पटेल, प्रीतम महानंद, सुनील सुधीर चौबे, सुमन राम प्रजापति, राम प्रजापति, राधेश्याम बाग,दिलीप धनगर, हरिवंश वर्मा,रामदास मानिकपुरी, रितेश रक्सेल, उमा रात्रे, सुमित्रा रजक, डूमेंद्र वर्मा, गणेश निर्मलकर, आकाश बलानी, मीना सेन,उमेश्वरी चंद्राकर,,सीमा पिल्ले,गायत्री चंद्राकर, शहनाज नजमा, दीपाली चौधरी व विद्या समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

Post navigation

Previous राष्ट्रवादी भारत पार्टी (RBP) ने 7 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, पंडरिया से तिलबाई साहू
Next रायपुर पश्चिम विधानसभा से विस चुनाव प्रत्याशी विकास उपाध्याय कार्यकर्ताओं एवं आमजनों के साथ सभी 20 वार्डों के मंदिरों में पहुँच पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.