Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पुरंदर मिश्रा बोले- रामायण और महाभारत हमारा इतिहास, अंग्रेजियत से बचना चाहिए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पुरंदर मिश्रा बोले- रामायण और महाभारत हमारा इतिहास, अंग्रेजियत से बचना चाहिए

Abhinesh Pandey October 24, 2023

– जोरा और पंडरी क्षेत्र में आयोजित शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम में शामिल हुए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी
– राजा तालाब इलाके में पहुंचकर मां दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन पूजा की

रायपुर, 24 अक्टूबर 2023।
श्रीराम काल्पनिक पात्र नहीं हैं। रामायण काव्य भी मिथ्या नहीं है। रामायण और महाभारत तो हमारा इतिहास है। पहले इतिहास काव्य में लिखा जाता था। लेकिन जब अंग्रेज आए तो इन ग्रंथों को मिथ्या बता दिया। इसीलिए अंग्रेजियत से हमें बचना चाहिए और संघ की विचारधारा को आत्मसात करने पर बल देना चाहिए।
यह बातें रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने मंगलवार को राजधानी रायपुर के जोरा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं विजयादशमी उत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
बताते चलें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस एवं विजयादशमी उत्सव के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रायपुर में अलग-अलग जगहों पर उत्सव मनाया। शहर के 14 स्थानों पर पथ संचलन किया गया। भारत माता की पूजा, शस्त्र पूजन और भगवा ध्वज का वंदन किया गया। संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में अलग-अलग समाज प्रमुखों ने भाग लिया।
छत्तीसगढ़ के प्रांत संघचालक पूर्णेंदु सक्सेना यहां शंकरनगर, कृषक नगर व सह प्रांत कार्यवाह टॉपलाल वर्मा और प्रांत प्रचारक प्रेम शंकर शहर के वीर सावरकर नगर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से राजधानी रायपुर के जोरा, पंडरी, तात्यापारा, टिकरापारा, शंकरनगर, देवेंद्रनगर, गुढ़ियारी व बंजारीनगर क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से भव्य व आकर्षक पथ संचलन निकाला गया। इन स्थानों पर अलग-अलग वक्ताओं ने अपना वक्तव्य भी दिया।
जोरा और पंडरी क्षेत्र में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा प्रमुखता से शामिल हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, सबसे पहले लोगों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि, किसी भी बड़ी सफलता को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है। भगवान श्रीराम ने भी मानव रूप में कई बड़े से बड़े कष्ट सहे। जिसे हम वानरी सेना कहते हैं, वास्तव में वह वनों में रहने वाले वनवासी थे। उन्ही की श्रीरामभक्ति, मेहनत और तपस्या की सार्थकता से श्रीराम ने समुद्र पार कर लंका पर विजय पाई।
श्री मिश्रा ने आगे कहा कि राम काल्पनिक पात्र नहीं हैं। रामायण काव्य भी मिथ्या नहीं है। रामायण और महाभारत हमारा इतिहास है। पहले इतिहास काव्य में लिखा जाता था। लेकिन जब अंग्रेज आए तो इन ग्रंथों को मिथ्या बता दिया। अंग्रेजों ने भ्रम फैलाया कि इतिहास काव्य में थोड़ी न लिखा जाता है जबकि भारत में हर चीज कविता में लिखने की परंपरा थी।
उन्होंने कहा कि संघ के संस्कारों के कारण ही आज स्वयंसेवक देश के उच्चतम पदों पर बैठे हैं। संघ 98 वर्षों में बढ़ी है। 2025 में संघ के 100 साल पूरे होने वाले हैं। पूरे देश में शाखा की संख्या को और बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दंड सहित कार्यक्रम में पहुंचे। बौद्धिक के उपरांत स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

पुरंदर मिश्रा का धुआंधार चुनावी दौरा जारीः
इधर, रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा का चुनावी दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार जारी है। मंगलवार को उन्होंने जोरा और पंडरी के साथ ही खम्हारडीह, स्टेशन रोड और राजातालाब क्षेत्र का दौरा किया और लोगों से मुलाकात कर चुनाव में विजजी बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा। इस बीच लोगों ने भी उनका जगह-जगह स्वागत किया। श्री मिश्रा खम्हारडीह में मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं स्टेशन रोड में आयोजित दुर्गोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद वितरण किया। इसी तरह गीतांजलि नगर स्थित साईं मंदिर के भंडारा कार्यक्रम में वे शामिल हुए। इसी कड़ी में राजा तालाब इलाके में विभिन्न जगहों पर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन पूजा की। इस मौके पर श्री मिश्रा के साथ उनके समर्थक व बीजेपी कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिंल थे।
………………………………….

 

Post navigation

Previous चुनाव में भाजपा कांग्रेस की लोकप्रियता का मुकाबला नहीं कर पा रही है ईडी के छापे मरवा रही – कांग्रेस
Next जातीय जनगणना की बात करने वाले भूपेश बघेल बताए जो गणना कराई उसकी रिपोर्ट क्यों दबाई:केदार कश्यप

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.