Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पुरंदर मिश्रा ने कहा- छत्तीसगढ़ का हृदय है उत्तर विधानसभा, यहां से पूरे प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पुरंदर मिश्रा ने कहा- छत्तीसगढ़ का हृदय है उत्तर विधानसभा, यहां से पूरे प्रदेश में जीत का परचम लहराएगी भाजपा

Abhinesh Pandey October 20, 2023

-जवाहर नगर व फाफाडीह मंडल में भाजपा प्रत्याशी हुआ जोरदार अभिनंदन
रायपुर, 20 अक्टूबर 2023। रायपुर उत्तर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया। अपने नेता को अपने सामने पाकर लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और फूलमाला भी पहनाई। वहीं लोगों के स्नेह से अभिभूत पुरंदर मिश्रा ने सैकड़ों की भीड़ को विश्वास दिलाया कि इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर से जीत का परचम लहराएगी जो पूरे छत्तीसगढ़ तक जाएगी।
चुनावी दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम के क्रम में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फाफाडीह व जवाहर नगर मंडल अंतर्गत आने वाले वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक भी ली, जहां उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सनातम धर्म को मानने वाले हैं। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को छत्तीसगढ़ का हृदय कहा जाता है, इसलिए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से भाजपा इस बार उत्तर से लेकर प्रदेश भर में जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि पंडरी के महात्मा गांधी वार्ड में पिछली बार भाजपा विधायक श्रीचंद सुंदरानी को सर्वाधिक वोट मिले थे। वार्ड के पार्षद प्रमोद साहू ने कहा कि कुल 11 बूथों वाले इस वार्ड में 11 हजार से ज्यादा मतदाता हैं। बूथ जीतेंगे, चुनाव जीतेंगे का मंत्र लेकर भाजपा की तैयारी इस बार जोरदार है। मंडल, बूथ स्तर के प्रभारी, पदाधिकारी, अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, महिला मोर्चा सहित विभिन्न इकाई के कार्यकर्ताओं की लगातार बैठक ली जा रही है। इसी क्रम में भाजपा संगठन से जुड़े वरिष्ठ प्रदाधिकारियों द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर महात्मा गांधी वार्ड, जवाहर नगर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, तात्या पारा वार्ड व हेमू कालाणी वार्ड में बैठक की गई।
महात्मागांधी वार्ड के मंडी गेट स्थित मर्लिन चौक की बैठक में मुख्य रुप से पार्षद प्रमोद साहू, नलनिश ठोकने, लोकेश कावड़िया, सत्य शरण जीत, बूथ अध्यक्ष से रमेश मेघानी, अखिलेश पवार, गोरेलाल नायक अध्यक्ष फाफडीह, कमल विभार, नरेन्द्र जंघेल, मनोज दलवकर,अजय जगत, तरुण गुप्ता, अर्चना उकेरे, गोरे देवगन, राम यादव, भगवान यादव, अनुराग साहू लक्ष्मण बाग, मनीष विभार चीटू साहू व जवाला नेताम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

जवाहर नगर में दो दर्जन लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता…
जनसंपर्क की कड़ी में भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने जवाहर बाजार में व्यापारियों से मुलाकत की। यहां जवाहर नगर मंडल की बैठक दुलार धर्मशाला बढ़ईपारा में हुई। इस अवसर पर लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। कार्यक्रम में मंचस्थ सांसद सुनील सोनी, केदार गुप्ता, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नलनेश ठोकने, सुभाष अग्रवाल, सिमा साहू, नरेंद्र तोमर, सचिन सलूजा, अखबर अली, अर्चना शुक्ला, चन्द्रेश साव, अवतार बागल, भारती बागल, प्रीति परगनिया,असगर अली, गोविंदा गुप्ता, अर्पित सूर्यवंशी, संतोष साहू, रमेश शर्मा, संदीप जंघेल, सोनू राजपूत, रिखी श्रीवास, सुनील शर्मा संतोष निहाल, योगेश गुरु, साजन श्रीवास,जतिन सोनानी, विजय गुप्ता, विजेंद्र शर्मा, शैलेश विश्वकर्मा, धीरज शर्मा, अमित साहू, रोहित पिथालिया, आशीष अहूजा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
………………

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

Post navigation

Previous भूपेश में यदि दम है तो अपने तीनों राज्यसभा सांसदों को चुनाव लड़ाए, जनता छत्तीसगढ़ियावाद के राजनीतिक पाखंड की हवा निकाल देगी : भाजपा
Next नगरनार प्लांट ही नहीं बस्तर से एक मुट्ठी मिट्टी भी ले जाने की ताकत बीजेपी में नहीं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.