Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पुरंदर मिश्रा ने तेलीबांधा क्षेत्र में की दर्ननभर से ज्यादा सभाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पुरंदर मिश्रा ने तेलीबांधा क्षेत्र में की दर्ननभर से ज्यादा सभाएं

Abhinesh Pandey November 1, 2023

चाय पी-कचौरी खाईः दौरा और जनसंपर्क अभियान में मांगा जनसर्थन 

रायपुर, 01 नवंबर 2023।

दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने बुधवार को सुबह तेलीबांधा मंडल के शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड (क्रमांक 33) अंतर्गत विभिन्न मुहल्लों का दौरा किया। मतदाताओं से डोर टू डोर मुलाकात की। इस दौरान रास्ते में रुककर उन्होंने चाय पी और कचौरी खाई।

प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने तेलीबांधा क्षेत्र में मौलीमाता और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना की तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। इसी तरह विभिन्न चौक-चौराहों में पहुंचकर उन्होंने लगभग 12 जगहों पर जनसभाएं की। इस दौरान श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की योजना नरवा, गरुवा, घुरवा अउ बारी के माध्यम से की गई दगाबाजी से गांव, गरीब, किसान सहित पूरी जनता ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लबरा सरकार ने बुजुर्गों को एक हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन देने का वादा किया लेकिन 5 साल में वादा पूरा नहीं कर सिर्फ धोखा देने का काम किया। केंद्र की योजना का नाम बदल कर राज्य सरकार अपनी वाहवाही लूट रही है। प्रदेश में विकास के कार्य ठप हैं। यहां भ्रष्टाचार, अपराध व महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ गया है।

कार्यक्रम के दौरान तेलीबांधा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, वार्ड प्रभारी पार्षद श्रीमती सीमा साहू, पूर्व पार्षद प्रदीप वर्मा, हरिश ठाकुर, सोनू सलूजा, चैतराम अग्रवाल, भरत ठाकुर, पप्पु परमार, दर्शन सिंह, सुरेंद्र सोलंकी, जीवन चतुर्वेदी, नरेंद्र पोल्ले, राजू राघवानी, सुब्बत सिंह, जितेंद्र साहू, मीली बेनर्जी, रजनी शेंडगे, भगवंतीन भारद्वाज, तुलसी यादव रुपल, सविता तराटे, संगीता शर्मा, ज्योति यादव, रंजना अमोरे व पद्मा राव सहित भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए।

बताते चलें कि जनसंपर्क कार्यक्रम शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड के मौलीमाता वार्ड द्वार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुतला से प्रारंभ होकर मौलीपारा गुरुद्वारा लाइन से चांदनी चौक, राधाकृष्ण मंदिर से यादव पारा, ढीमरपारा और सतनामी पारा तक चला। इसके बाद मौली माता मंदिर, ताज चौक और सरकारी कुआ के पास भी लोगों से चुनाव पर चर्चा हुई। लोगों प्रदेश में भाजपा की सरकार की वापसी के लिए मतदान करने की अपील की गई।

इसके बाद रायपुर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने सामुदायिक भवन के सामने पूर्व पार्षद प्रदीप वर्मा के घर चाय पी और चुनाव के बारे में चर्चा की। कहा- आने वाले 17 नवंबर को हर काम से पहले लोकतंत्र के पर्व में शामिल होकर मतदान अवश्य करें और भाजपा को विजयी बनाएं।

…………..

Post navigation

Previous कॉंग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज को सुनने उमड़ पड़ी भीड़
Next गौड़ ब्राह्मण समाज और साहू समाज का विधायक विकास उपाध्याय ने लिया आशीर्वाद

Related Stories

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026

Recent Posts

  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त

You may have missed

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

June 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.