Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सम्पूर्ण यादव समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण — विधायक गजेंद्र यादव जी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सम्पूर्ण यादव समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण — विधायक गजेंद्र यादव जी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया

Abhinesh Pandey August 25, 2025

 

रायपुर। 25 अगस्त 2025, आज का दिन सम्पूर्ण यादव समाज के लिए ऐतिहासिक और गौरवशाली है। दुर्ग विधानसभा से निर्वाचित लोकप्रिय जनप्रतिनिधि श्री गजेंद्र यादव जी ने छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है। यह अवसर सिर्फ दुर्ग जिले का ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और विशेषकर यादव समाज के लिए गर्व का क्षण है।

पिछले कई वर्षों से यादव समाज अपने प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर सक्रिय रहा है। समाज के वरिष्ठ नेताओं ने इस विषय पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी से भी मुलाकात की थी। साथ ही प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन की तैयारी भी की गई थी। समाज के प्रत्येक वर्ग में यह भावना प्रबल थी कि यादव समाज को प्रदेश की राजनीति और निर्णय लेने की प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।

आज वह ऐतिहासिक क्षण आ पहुँचा है।

गजेंद्र यादव जी के कैबिनेट मंत्री बनने से पूरे प्रदेशभर में हर्षोल्लास का वातावरण है। जगह-जगह मिठाई बांटी जा रही है, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हो रहा है और समाज का हर वर्ग — महिलाएँ, युवा, किसान, व्यापारी और बुद्धिजीवी — अपनी प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि समाज का प्रत्येक वर्ग उत्साहपूर्वक गजेंद्र यादव जी को बधाई और शुभकामनाएँ दे रहा है। जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए जा रहे हैं और लोग एक साथ मिलकर इस ऐतिहासिक अवसर की खुशी साझा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज का यह उत्साह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और समाज की एकजुटता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

पदभार ग्रहण से पूर्व धार्मिक आशीर्वाद।

कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने से पहले श्री गजेंद्र यादव जी ने पुरानी बस्ती स्थित दुधाधारी मंदिर में श्रीराम दरबार के समक्ष माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मंदिर में उन्होंने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की और एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर आशीर्वाद प्रदान किया।

समाज की भावना

यह उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्ति की जीत नहीं बल्कि सम्पूर्ण यादव समाज की एकता, संघर्ष और जागरूकता का परिणाम है। यह दर्शाता है कि जब समाज संगठित होकर अपनी मांग करता है, तो परिणाम अवश्य मिलता है।

हम आशा और विश्वास करते हैं कि मंत्री पद की ज़िम्मेदारी संभालने के बाद गजेंद्र यादव जी शिक्षा, ग्रामीण उद्योग, विधि एवं विधान मामलों तथा समाज कल्याण के क्षेत्रों में ऐतिहासिक कार्य करेंगे। उनके नेतृत्व से न केवल यादव समाज बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ को नई दिशा और गति मिलेगी।

ज्ञात हो विगत दिन 24 अगस्त को बहुत बड़ी संख्या में माननीय मंत्री जी के दुर्ग कार्यालय में पहुँच कर बधाई दिये।

आज पूरा प्रदेश गौरव का अनुभव कर रहा है और सम्पूर्ण यादव समाज अपने संघर्षों की सफलता का जश्न मना रहा है।

उपस्थित गणमान्य

गुलेन्द्र यादव (प्रदेश अध्यक्ष यादव ठेठवार समाज),

हरिश यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष),

परमानंद यादव (प्रदेश अध्यक्ष प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ),

नरोत्तम यदु (प्रदेश महासचिव),

पुष्कर यादव (प्रदेश कोषाध्यक्ष),

बसंत यादव (प्रदेश संगठन मंत्री),

बलराम यादव (प्रदेश सलाहकार),

नवीन यदु, रोम शंकर यादव (प्रदेश प्रवक्ता),

संतोष यादव रायपुर राज अध्यक्ष

डा. रविनारायण यदु, अभिषेक यादव,

महेश ठेठवार, राज कुमार यादव (अध्यक्ष दुर्ग राज),

अमन यादव, ललित यादव, हरिशंकर, जनक यादव,

मुकेश यादव, गोविंद लखन यादव, जय प्रकाश यादव,

रिवेन्द्र यादव, सतीश, भुनेश्वर यादव,

होमलाल दिलहरण, कृष्णा मोहन जगेश,

मेघराज, नरेंद्र, राजेन्द्र, जयंत, बीरेंद्र,

पुखराज, वसुंधरा यादव, सरोज यदु, अशोक यादव,हरि राम यदु रायपुर महानगर अध्यक्ष, रामजीवन यदु

नंदझरोखा, उपेन्द्र यादव, रितेश, बंटी, नरसिंह,हरिराम यादव शिक्षक

जितेन्द्र यदु, भागी राम, बिहारी लाल, गौरव,

संतोष यदु, हीरा राम, देवेंद्र यादव पूर्व पार्षद

पिंटा यादव, नरेश,

नवीन यदु, लव यदु, मनीष करण, नंदकिशोर,देवेंद्र यादव

यशवंत, साधू यादव, मिथलेश सत्यवान,महेंद्र यदु

धर्मेन्द्र, दुष्यंत एवं समाज के अनेक गणमान्य उपस्थित थे

उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने दी है।

Post navigation

Previous बस्तर संभाग में सोशल मीडिया में कसावट लाने पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नियुक्त किया जावेदऔर अनुराग को बस्तर संभाग सोशल मीडिया प्रभारी
Next भाजपा संयुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने ग्रहण किया कार्यभार

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.