रायपुर। अमृतमिशन के पाइप से विगत डेढ़ साल से वार्ड के बहुत बड़े क्षेत्र की जनता को पानी का एक बूंद भी नहीं मिल पा रहा है। वार्ड वासी बून्द बून्द को तरस रहे हैं। जिसके तहत ब्राह्मण पारा वार्ड पार्षद श्रीमती सरिता आकाश दुबे जी के नेतृत्व में आज दोपहर 2 बजे सारथी चौक पर बृहद धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वार्ड की माताएं, बहनें उपस्थित हुई। हम सभी का साथ देने भाजपा पार्षद दल की नेताप्रतिपक्ष सम्मानीय श्रीमती मीनल चौबे जी, सम्मानीय उप नेताप्रतिपक्ष श्री मनोज वर्मा जी, भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता सम्मानीय मृत्युंजय दुबे जी, ब्राह्मण पारा वार्ड के पूर्व पार्षद श्री आकाश दुबे जी, सदर बाजार पार्षद प्रतिनिधि श्री मुकेश कंदोई जी, श्री अमिताभ दुबे जी, ब्राह्मण पारा वार्ड के बूथ अध्यक्ष श्री आकाश पांडे जी, आनंद भोई जी, श्रीमती दुर्गा देवांगन जी एवम भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए। नगर निगम उपायुक्त श्री विनोद पांडेजी, उपायुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक जी, ज़ोन 4 कमिश्नर अरुण ध्रुव जी के द्वारा धरना स्थल सारथी चौक पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। जिसमें आयुक्त द्वारा तत्काल कार्य प्रारंभ करने का आदेश दिया गया।
