Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • PM नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पार्किंग और आवागमन का रूट मैप जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

PM नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पार्किंग और आवागमन का रूट मैप जारी

Abhinesh Pandey July 6, 2023

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शासकीय कार्यक्रम एवं आम सभा कार्यक्रम का आयोजन होना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के प्रवास के दौरान सुगम सुरक्षित आवागमन के लिए रायपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षित मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है।

शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारियों के लिए मार्ग एवं पार्किंग एनएचएआई व रेलवे के शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारी गण जीई रोड से होकर आवागमन कर डीडीयू आडिटोरियम पार्किंग एवं यूनिवर्सिटी कैंपस पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

भाजपा द्वारा आयोजित आम सभा में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों एवं पदाधिकारियों के आवागमन हेतु मार्ग एवं पार्किंग-भाजपा के आम सभा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों एवं पदाधिकारी टाटीबंध की ओर से एवं रायपुर शहर की ओर से जीई रोड होकर आवागमन करेंगे एवं एनआईटी ग्राउंड, बीआरटीएससिटीबस डिपो एवं क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पार्किंग में आपन वाहन पार्क करेगें।

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आम सभा में सम्मिलित होने वाले आम नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के सुगम आवागमन हेतु पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

01. बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं भाजपा के सदस्य गण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाइपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर जीई रोड से सीधे एनआईटी ग्राउंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेगें।

02. दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक से जीई रोड होकर आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग एवं सरोना चौक के पास पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

03. बस्तर संभाग, धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 01 से होकर होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक, रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक, आश्रम तिराहा, डगनिया रोड से सीईसीबी मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।

04. महासमुंद, बलोदा बाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक, शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक, आमापारा, आश्रम तिराहा होकर डगनिया रोड से सीईसीबी मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।

 

Post navigation

Previous नवा रायपुर में विकसित होगा देश का सबसे बड़ा थोक बाजार
Next आम आदमी पार्टी की विशेष ट्रेनिग मीटिंग, कांग्रेस नेत्री ने ली पार्टी की सदस्यता

Related Stories

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

October 3, 2026
वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

October 3, 2026
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद

October 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
  • वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
  • बस्तर में पहली बार संभाग स्तरीय टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला का आयोजन

You may have missed

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

October 3, 2026
वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

October 3, 2026
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद

October 3, 2026
छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

October 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.