Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा को जिताने के लिए जनता अब पूरी तरह तैयार: पुरंदर मिश्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा को जिताने के लिए जनता अब पूरी तरह तैयार: पुरंदर मिश्रा

Abhinesh Pandey October 19, 2023

 

–उत्तर विधानसभा प्रत्याशी ने तेलीबांधा और शंकरनगर मंडल क्षेत्र का किया दौरा

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 19 अक्टूबर 2023। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने गुरुवार को तेलीबांधा और शंकरनगर मंडल क्षेत्र का दौरा किया और लोगों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस बार के चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए जनमानस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर कभी भी खरा नहीं उतर पाए, इसलिए लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का साफ कहना है- अऊ नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।

बताते चलें कि जनसंपर्क के क्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा तेलीबांधा और शंकरनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले मदर टेरसा वार्ड, सुभाष नगर वार्ड, अवंती बाई वार्ड, कालीमाता वार्ड, सिंचाई कालोनी शांतिनगर, शक्ति नगर, राजीव नगर और त्रिमूर्ति नगर पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्गा पंडालों में पहुंचकर आरती व पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इसी तरह उन्होंने व्हीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम व माता कौशल्या के दर्शन किए। मंदिर परिसर में ही राजेंद्र प्रसाद का सम्मान अधिकारी-कर्मचारी संघ द्वारा किया गया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा आगे शंकरनगर स्थित सिंधु पैलेस में भोजवानी परिवार के यहां पगड़ी रस्म में शामिल हुए। यहां से वार्ड के त्रिमूर्तिनगर स्थित दुर्गा पंडाल भी पहुंचे। उत्तर विधान सभा क्षेत्र के नेताजी सुभाष वार्ड में रोहित साहू के घर में आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। भाजपा प्रत्याशी श्री मिश्रा ने मतदाताओं से भारी बहुमत से विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा।

रायपुर उत्तर विधानसभा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा कि आज दौरा एवं जनसंपर्क के अवसर पर आम जनमानस के द्वारा मिले आशीर्वाद और स्नेह को देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए आमजन पूरी तरह तैयार है। प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार ने जो वादाखिलाफी की है, उसका हिसाब चुकता करने के लिए लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल की सरकार की कार्यशैली से लोगों में हताशा-निराशा है। जनसंपर्क दौरा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधानसभा चुनाव संयोजक नलनेश ठोकने के साथ ही भाजपा शंकर नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप खेलकर, सरोज यादव, किशोर महानंद, वेणुधर चौहान व किशोर नायक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

………………………..

 

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ में समृद्धि, संस्कृति और संसाधन को बेचने और बचाने की लड़ाई है -सुरेंद्र वर्मा
Next छत्तीसगढ़ के लोग राज्य में तीन दिवाली मनाएंगे-अमित शाह

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.