Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैट्स यूनिवर्सिटी में विविध खेल एवं योग प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैट्स यूनिवर्सिटी में विविध खेल एवं योग प्रतियोगिताओं का आयोजन

Abhinesh Pandey August 29, 2025

रायपुर।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मैट्स यूनिवर्सिटी में उमड़ा उत्साह योग, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और रस्साकशी में छात्रों ने दिखाया दमखम हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को नमन कर शुरू हुआ आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर पंडरी व आरंग परिसर (छत्तीसगढ़) में शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग के तत्वावधान में विभिन्न खेलकूद योग , टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, रस्साकशी एवं योग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक श्री प्रियेश पगारीया, कुलपति प्रो. के.पी.यादव, कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा, डॉ. ए.जे.खान (प्राचार्य मैट्स कॉलेज), डॉ. ब्रिजेश पटेल, डॉ.प्रितिका, डॉ. प्रशांत कुमार, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष श्री मिथिलेश सिंह, डॉ. अयाज अहमद खान, डॉ.बिरेन्द्र गुप्ता, श्री सबनम बानो , दिवेश, डॉ. योगेश , डॉ.राघव , डॉ. नवीन,लेप्तिनेंट ताराचंद व अन्य प्राध्यापकगण तथा विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओं में उमड़ा जोश

योग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न आसनों द्वारा संतुलन, लचीलेपन और एकाग्रता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस में खिलाड़ियों की फुर्ती और तेज़ रिफ्लेक्सेस दर्शनीय रहे। वॉलीबॉल व फुटबॉल प्रतियोगिताओं ने खेल मैदान में उत्साह और रोमांच भर दिया। रस्साकशी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की ऊर्जा और टीम भावना साफ झलकी।

प्रेरणा और नेतृत्व

कुलपति प्रो. के.पी . यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल और योग जीवन में अनुशासन, ऊर्जा, एकाग्रता और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। वहीं कुलसचिव गोकुलानंद पांडा और निदेशक प्रियेश पगारिया ने इस आयोजन की सराहना करते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित

योग प्रतियोगिता – संजू साहू प्रथम, पारस द्वितीय, रुखमनी तृतीय।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता – फोरेंसिक साइंस विभाग प्रथम, इंजीनियरिंग विभाग द्वितीय।

फुटबॉल प्रतियोगिता – इंजीनियरिंग विभाग प्रथम, फार्मेसी विभाग द्वितीय।

रस्साकशी (पुरुष वर्ग) – शारीरिक शिक्षा विभाग प्रथम, मैट्स कॉलेज द्वितीय।

रस्साकशी (महिला वर्ग) – मैट्स कॉलेज प्रथम, फार्मेसी विभाग द्वितीय।

आयोजन की सफलता

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन शारीरिक शिक्षा एवं योग विभाग द्वारा किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस को यादगार बनाते हुए विद्यार्थियों में खेल भावना, टीम वर्क और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूकता जगाने में मील का पत्थर साबित हुआ।

Post navigation

Previous बाइक रैली के माध्यम से भाजयुमो कार्यकर्ता करेंगे मुख्यमंत्री साय का स्वागत
Next 14 वर्षीय बालक पर एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर में भारत का पहला रिट्रीवेबल लीडलेस पेसमेकर इम्प्लांटेशन सफल

Related Stories

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती

October 30, 2026
महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

October 30, 2026
दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

October 30, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती
  • महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव विकासशील

You may have missed

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती

October 30, 2026
महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महतारी वंदन से बेटी पढ़ाओ को मिल रहा संबल

October 30, 2026
दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

October 30, 2026
सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल

October 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.