Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पूरे देश को एकजुट किया है, बल्कि हम एक मजबूत और ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरे हैं – डॉ. रमन सिंह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पूरे देश को एकजुट किया है, बल्कि हम एक मजबूत और ताकतवर राष्ट्र के रूप में उभरे हैं – डॉ. रमन सिंह

Abhinesh Pandey June 6, 2025

 

*कैट छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में ‘ऑपरेशन सिंदूर, संकल्प, वोकल फॉर लोकल’ विषय पर प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ – कैट*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*“ऑपरेशन सिंदूर हमारे संकल्प, हमारे साहस और बदलते भारत की तस्वीर है*

रायपुर।

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरिन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने बताया कि आज कैट छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर, संकल्प, वोकल फॉर लोकल विषय पर प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन मैक कॉलेज ऑडिटोरियम, रायपुर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम अध्यक्ष माननीय श्री सुनील सिंघी, अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार), तथा विशिष्ट अतिथि माननीय श्री राजेश मूणत, विधायक रायपुर पश्चिम, एवं माननीय श्री अमर पारवानी, राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं सदस्य, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत आर्थिक दृष्टि से दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वोकल फॉर लोकल के आह्वान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में बनी टेक्नोलॉजी, उपकरण और हथियारों में आत्मनिर्भर भारत की झलक है। “हमारे इंजीनियर, टेक्निशियन और श्रमिकों का पसीना इस सफलता का आधार है। यह अभियान पूरे देश में ऊर्जा और आत्मविश्वास भरने वाला है।”

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सुनील सिंघी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया, वह अभूतपूर्व है। आतंकवाद के खिलाफ देश का यह संकल्प और एकजुटता ही भारत की असली ताकत है। उन्होंने व्यापारियों को शपथ दिलाई तथा यथासंभव स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने हेतु आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि श्री राजेश मूणत ने अपने संबोधन में कहा कि “भारत की असली ताकत है जन-मन का जुड़ाव और जन-भागीदारी। यदि हम सभी अपने जीवन में जहां संभव हो, देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता दें, तो यह सिर्फ आर्थिक आत्मनिर्भरता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भागीदारी होगी।”

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी ने कैट की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” को सफल बनाने के लिए व्यापारी समुदाय से एकजुट होने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन कैट छत्तीसगढ़ के महामंत्री श्री सुरिन्द्र सिंह ने कुशलता से किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए कैट की छत्तीसगढ़ में यात्रा और विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रदेश भर से पधारे सभी व्यापारी प्रतिनिधियों को एकजुटता का परिचय देने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

अंत में, सभी उपस्थित व्यापारियों ने स्थानीय उत्पादों को अपनाने, प्रोत्साहित करने एवं राष्ट्रहित में आर्थिक आत्मनिर्भरता का संकल्प लिया।

सम्मेलन में शामिल इकाईया रही ंः- कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट, जिला इकाइयां कृ बिलासपुर, धमतरी, कांकेर, भाटापारा, मनेन्द्रगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव, भिलाई, अभनपुर, तिल्दा, सरायपाली, गरियाबंद, चांपा, जांजगीर नैला, अकलतरा एवं रायपुर के विभिन्न व्यापारिक संगठन सहित व्यापारिगण़ शामिल हुए।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री से की मुलाकात
Next प्रधानमंत्री से मिले मुख्यमंत्री ने दिखाई छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर

Related Stories

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन

August 13, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

August 13, 2026
तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़

August 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
  • मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन
  • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
  • Google Boy रुद्र शर्मा ने जन्मदिन पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण; बच्चों को दिए डिजिटल डिटॉक्स के टिप्स
  • एमएसएमई तंत्र को मजबूत करने के लिए सुधारों का अगला चरण

You may have missed

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन

August 13, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

August 13, 2026
तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़

August 13, 2026
Google Boy रुद्र शर्मा ने जन्मदिन पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण; बच्चों को दिए डिजिटल डिटॉक्स के टिप्स
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Google Boy रुद्र शर्मा ने जन्मदिन पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण; बच्चों को दिए डिजिटल डिटॉक्स के टिप्स

August 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.