Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मैटस विश्वविद्यालय द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मैटस विश्वविद्यालय द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन

Abhinesh Pandey October 25, 2025

रायपुर।

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मैटस विश्वविद्यालय, रायपुर के मनोविज्ञान विभाग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज के बीच मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाना एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री एम. के. राउत, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, तथा विशिष्ट अतिथि श्री पुष्पेन्द्र मीणा, आईएएस एवं जीएसटी आयुक्त, छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

श्री एम. के. राउत ने अपने संबोधन में कहा कि “जब हम मानसिक रूप से अस्थिर या परेशान महसूस करें, तो किसी से बात करना बहुत आवश्यक है।” उन्होंने यह भी कहा कि मित्रता और संवाद हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा सहारा हैं।

श्री पुष्पेन्द्र मीणा ने अपने वक्तव्य में “संवेदना” पहल के बारे में विस्तार से बताया, जो छत्तीसगढ़ राज्य में लोगों के मनोवैज्ञानिक कल्याण के लिए कार्यरत है। उन्होंने बताया कि यह पहल दुर्ग, कोंडागांव और बिलासपुर जिलों में अत्यंत सफल रही है। डॉक्टरों की कमी, संकट प्रबंधन और सामुदायिक सहयोग जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए निम्हान्स, बेंगलुरु के सहयोग से एमबीबीएस डॉक्टरों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया एवं मनोचिकित्सीय दवाओं के साथ काउंसलिंग और विशेष रूप से संज्ञानात्मक व्यवहार चिकित्सा (CBT) द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर सुधार दिया गया है | उन्होंने यह भी बताया कि टेली-कंसल्टेशन (Tele Consultation) भी संवेदना पहल का एक प्रमुख अंग रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकती है । इस पहल का मुख्य नारा “आओ बात करें” है, जो संवाद और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति खुली बातचीत को प्रोत्साहित करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव ने की। उन्होंने कहा कि “मानसिक स्वास्थ्य केवल रोग का विषय नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन की गुणवत्ता का आधार है।”

इस अवसर पर मैटस विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्री गोकुलानंदा पांडा ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्ययक्ष डॉ शाइस्ता अंसारी ने विद्यार्थियों को जीवन में उत्साह और आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी एवं इसस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षकगन उपस्थित रहे | इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया तथा महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सके, किंतु सभी ने अपने शुभकामना संदेश विद्यार्थियों तक पहुँचाए और उन्हें दृढ़ निश्चय एवं परिश्रम के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Post navigation

Previous भूपेश को भाजपा सरकार की नक्सल नीति पर टिप्पणी का नैतिक अधिकार नहीं : संतोष पाण्डेय
Next कामयाबी का सफरनामा : फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में मोहित साहू एक ब्रांड

Related Stories

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai

October 19, 2026
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

October 18, 2026
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार

You may have missed

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Garba Festival Symbolises Our Rich Cultural Traditions and Respect for Women: Chief Minister Vishnu Deo Sai

October 19, 2026
महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महाअष्टमी पर चलगली क्षेत्र को मंत्री रामविचार नेताम का बड़ी सौगात मोरन नदी पर 5.91 करोड़ की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल

October 18, 2026
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

October 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.