रायपुर (छत्तीसगढ़)।
स्थानीय मालवीय रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में अष्टान्हिका महापर्व के पंचम दिवस पर धार्मिक अनुष्ठान अत्यंत भक्तिभाव एवं उल्लास के साथ संपन्न हुए।
दिनांक 25 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे मंदिर के मूलनायक भगवान की बेदी के समक्ष परम पूज्य मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज (ससंघ) के मंगल सानिध्य एवं मुखारविंद से श्रीजी का अभिषेक एवं चमत्कारिक रिद्धि-सिद्धि, सुख-शांति प्रदाता शांतिधारा का पावन वाचन किया गया। आज की शांतिधारा करने का परम सौभाग्य श्री सुमत कुमार जैन, डॉ. रोहित जैन एवं डॉ. राखी जैन (पचपेड़ी नाका परिवार, रायपुर) को प्राप्त हुआ।
कल 26 जुलाई (रविवार) के विशेष कार्यक्रम:
समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कल 26 जुलाई 2026, दिन रविवार को विद्यासागर हॉल, बड़ा मंदिर में पूज्य मुनिश्री की ओजस्वी मंगल दिव्य देशना (प्रवचन) एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।
प्रातः 8:00 बजे: श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा
प्रातः 8:30 बजे: पूज्य मुनिश्री की विशेष ओजस्वी मंगल देशना (प्रवचन)
दोपहर 3:00 बजे: मंगल देशना (प्रवचन)
शाम 5:00 बजे: वात्सल्य भोजन व्यवस्था
श्री नवोदय तीर्थ वर्षायोग समिति 2026 एवं सकल दिगंबर जैन समाज, रायपुर ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार पधारकर पूज्य मुनि श्री की दिव्य वाणी का लाभ उठाने और धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।
भवदीय / प्रेषक:
श्री नवोदय तीर्थ वर्षायोग समिति 2026
एवं सकल दिगंबर जैन समाज,
श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड, रायपुर (छ.ग.)


