Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ओम माथुर ने किया बृजमोहन के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओम माथुर ने किया बृजमोहन के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

Abhinesh Pandey October 26, 2023

 

*@ओम माथुर ने कहा बृजमोहन की जीत ऐतिहासिक होगी, संपूर्ण प्रदेश में कमल खिलेगा।*

*@ बृजमोहन ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा -एक सैनिक की भांति हमें चुनावी मैदान में उतरकर प्रदेश को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाना है।*

रायपुर/26/10/2023/ छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने आज रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके विधानसभा कार्यालय तत्पर के समक्ष आयोजित सभा में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री माथुर ने कहा कि चुनाव के अब केवल 20 दिन बचे हैं इन 20 दिनों में हमको छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाना है और भाजपा के सुशासन की वापसी सुनिश्चित करना है। इस दौरान उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल के विधानसभा कार्यालय तत्पर में भाजपा का झंडा फहराया।

अपने उद्बोधन में ओम माथुर ने मुख्यमंत्री भूपेश पर करारा वार किया और उनके झूठ की परते खोली। उन्होंने कहा कि अभी कर्ज माफी को बात भूपेश कर रहे है जबकि पिछले चुनाव में उन्होंने जो वादा किया था वो पूरा नहीं किया है। श्री माथुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रचार में जब निकले तो इस भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार के झूठे वादों की लिस्ट लेकर निकले और जनता को याद दिलाते रहे। उन्होंने बृजमोहन अग्रवाल को आठवी बार प्रचंड जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनकी जीत निश्चित रूप से समूचे छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक होगी। यही से जीत का आगाज होगा और प्रदेश में कमल खिलेगा।

अपने संबोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मेरी हर जीत में रायपुर शहर के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की महती भूमिका रही है। इस बार भी कार्यकर्ता मेरी आठवी जीत सुनिश्चित कर रहे है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को बचाना है तो प्रदेश भर में कमल फूल खिलाना ही होगा। एक सैनिक के भांति हमें चुनावी मैदान में उतारकर कांग्रेस से मुकाबला करना है और उनके कुशासन का अंत करना है।

बृजमोहन ने कहा कि 15 साल की भाजपा सरकार में रायपुर शहर एक सुंदर और सुव्यवस्थित शहर के रूप में पहचाना जाता था परंतु आज हमारा रायपुर शहर दुर्दशा का शिकार है। चारों तरफ सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं। जनता सड़कों पर धूल खाने मजबूर है। यहा अपराधियों का हौसला बुलंद है। रायपुर को लोग चाकूपुर के रूप में पहचानने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि रायपुर शहर में आज जो भी विकास कार्य दिख रहा है वह भारतीय जनता पार्टी सरकार के दौरान ही किया गया है। इस कांग्रेस की सरकार ने रायपुर के विकास के लिए एक ईट तक नही रखी है। रायपुर शहर के रिंग रोड में विभिन्न ब्रिजों का निर्माण हो, शहर के मध्य कैनल रोड का निर्माण हो, दर्जनों पानी की टंकियां का निर्माण,सैकड़ों सामुदायिक भवनों का निर्माण, ऑडिटोरियम का निर्माण जैसे बहुत से बड़े काम जो शहर के विकास को चार-चार लगाते हैं भाजपा सरकार में हुआ है। सभा को सांसद सुनील सोनी ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा, बिहार के विधायक दिलीप जायसवाल,राजीव अग्रवाल,सचिदानंद उपासने,जयंती पटेल,सुभाष तिवारी,मोहन एंटी,सुभाष तिवारी,निगम के नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे,सीमा साहू,रमेश ठाकुर, मृत्युंजय दुबे,मनोज वर्मा,रामकृष्ण धीवर,सालिक सिंह ठाकुर,प्रवीण देवड़ा,महेश शर्मा,मुकेश पंजवानी,सरिता वर्मा,सरिता दुबे,चंद्रपाल धनगर,सीमा कंदोई,सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं एमआईसी सदस्य गोविंद मिश्रा,श्रद्धा मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। इन नव प्रवेशियों का छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने भगवा गमछा पहनकर अभिनंदन किया।

Post navigation

Previous कांग्रेस की रीति नीति एवं जतिन जायसवाल की लोकप्रियता से प्रभावित 30 भाजपाइयों ने किया कांग्रेस प्रवेश
Next देर रात तक जारी है चित्रकोट विधानसभा प्रत्याशी दीपक बैज जी का जनसंपर्क…

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी

April 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.