Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 13 किलो 950 ग्राम गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

13 किलो 950 ग्राम गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Abhinesh Pandey September 27, 2023

रायपुर।

दूसरे राज्यों से आने वाली बसों की चेकिंग के दौरान दिनांक 26.09.2023 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत मोतीबाग चौक यूनियन क्लब के सामने एक व्यक्ति एवं डबरी स्कूल के पास अपने पास दो व्यक्ति गांजा रखे हैं तथा बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में हैं। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन लाल पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू द्वारा थाना प्रभारी थाना गोलबाजार निरीक्षक योगेश कुमार कश्यप को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गोलबाजार के नेतृत्व में थाना गोलबाजार पुलिस की दो पृथक पृथक टीम को उक्त स्थानों पर रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा यूनियन क्लब के पास जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राम किशोर मिहिर निवासी बालंगीर उड़ीसा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी राम किशोर मिहिर को गिरफ्तार कर उसके *कब्जे से कुल 02 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 260/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

इसी प्रकार थाना गोलबाजार पुलिस की दूसरी टीम द्वारा डाबरी स्कूल के पास जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में अपना नाम 1. मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू पिता जग्गा सिंह पता जिला मौंग पंजाब एवं 2. मनप्रीत सिंह पिता मुख्तयार सिंह निवासी जिला फिरोजनपुर पंजाब का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा दोनों के पास रखें नीले रंग के 2 थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू के *कब्जे से 6 किलो 350 ग्राम कीमती 30,000/- रु. एवं मनप्रीत सिंह पिता मुख्तयार सिंह के कब्जे से 5 किलो 600 ग्राम कीमती 25,500/- रु. कुल 11 किलो 950 ग्राम गांजा कीमती लगभग 55,000/- रूपये जप्त* कर आरोपीगण के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 261/23 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Post navigation

Previous स्कूल बस और यात्री बस में लगेंगे जीपीएस और पैनिक बटन
Next कलिंगा विश्वविद्यालय : “साइंस वर्किंग मॉडल प्रतियोगिता 2.0” 14 अक्टूबर को 

Related Stories

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026

Recent Posts

  • 102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च

You may have missed

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

102 की उम्र में जीत: रामकृष्ण CARE हॉस्पिटल में शतायु महिला की सफल सर्जरी

April 28, 2026
हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे

April 28, 2026
संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन में महिलाओं को सम्मान देने में कांग्रेस पूरी तरह विफल – लक्ष्मी वर्मा

April 28, 2026
राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

राज्य के 143 हाजी सफर-ए-हज के लिए नागपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हुए रवाना

April 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.