_’विकसित छत्तीसगढ़’ और ‘क्रेडाई सेलेब्रेट्स रायपुर’ को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान_
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026:
रायपुर में ‘स्टेटकॉन 2026’ के बेहद सफल आयोजन के बाद, क्रेडाई छत्तीसगढ़ की टीम क्रेडाई के 24वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ‘नैटकॉन 2026’ में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता रवाना हो गई है। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को कोलकाता के आईटीसी रॉयल बंगाल में हो रहा है।
इस साल नैटकॉन की थीम ‘द इंडियन रियल एस्टेट डायलॉग’ रखी गई है। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री सहित देश भर के कई बड़े पाॅलिसी मेकर्स और एक्सपर्ट्स रियल एस्टेट के भविष्य पर चर्चा करेंगे।
*क्रेडाई छत्तीसगढ़ की टीम*
इस अहम राष्ट्रीय सम्मेलन में क्रेडाई छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व एक खास प्रतिनिधिमंडल कर रहा है। इस टीम में क्रेडाई नेशनल के ईसी मेंबर आनंद सिंघानिया, क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पंकज लाहोटी, चेयरमैन मृणाल गोलछा, सचिव अभिषेक बच्छावत एवम सदस्य विजय नथानी , राकेश पांडेय, रवि फतनानी, अशोक खूबचंदानी, संजय बघेल, प्रीतेश कटारिया, रमेश राव , संजय रहेजा , विजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अशोक मूंदड़ा, अक्षय पांडे , संजना बघेल और सत्येंद्र अग्रवाल भी इस प्रतिनिधिमंडल का अहम हिस्सा हैं।
*’विकसित छत्तीसगढ़’ का लक्ष्य*
रायपुर के ‘स्टेटकॉन’ में ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047′ की जो नींव रखी गई थी, उसी सोच के साथ यह टीम नैटकॉन में भाग ले रही है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य कंस्ट्रक्शन की नई तकनीक, प्रोप-टेक और शहरों के विकास के नए मॉडल्स को समझना है। वहां से सीखी गई बेहतर और आधुनिक बातों को छत्तीसगढ़ में लागू कर, यहाँ के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास को एक नई रफ्तार दी जाएगी।
*’क्रेडाई सेलेब्रेट्स रायपुर’: शहर की संस्कृति का उत्सव*
इस राष्ट्रीय मंच पर क्रेडाई छत्तीसगढ़ सिर्फ रियल एस्टेट की बात नहीं करेगा, बल्कि हमारे राज्य की संस्कृति को भी देश के सामने रखेगा। हाल ही में मुख्यमंत्री जी को ‘क्रेडाई सेलेब्रेट्स रायपुर’ अभियान के बारे में भी विस्तार से बताया गया था। रायपुर शहर की सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और यहाँ के मिलनसार समाज का सम्मान करने के लिए शुरू किया गया यह अभियान शहर में काफी चर्चा में है। नैटकॉन 2026 में जा रही टीम के जरिए ‘क्रेडाई सेलेब्रेट्स रायपुर’ की इस शानदार पहल को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान मिलेगी।


