Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विकास की हर ईंट पर भाजपा का नाम दर्ज – नड्डा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास की हर ईंट पर भाजपा का नाम दर्ज – नड्डा

Abhinesh Pandey October 29, 2023

 

*0 कांग्रेस के सारे मुख्यमंत्री माटी के माधव रहे, छत्तीसगढ़ अटल जी ने बनाया*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

*0 कांग्रेस ने जनता नहीं सिर्फ अपना भला देखा*

*0 छत्तीसगढ़ में पांच साल से लगा ग्रहण हटने वाला है*

*0 भाजपा की चुनावी सभा में भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे भाजपा अध्यक्ष*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ठेलकाडीह, पंडरिया विधानसभा में चुनावी सभा में भाजपा सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए भ्रष्टाचार के मामलों में कांग्रेस के खिलाफ जमकर आक्रमण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ का विकास किया। यहां विकास की हर एक ईंट पर भाजपा का नाम दर्ज है। कांग्रेस की सरकार ने विकास की एक ईंट भी नहीं रखी। छत्तीसगढ़ में 5 साल से लगा ग्रहण अब हटने वाला है। इतिहास गवाह है कि मध्यप्रदेश के जमाने से कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने छत्तीसगढ़ के लिए कुछ नहीं किया। सब माटी के माधव निकले। चाहे अर्जुन सिंह हों, वोरा हों या शुक्ला हों। अटलजी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और भाजपा की सरकार ने इसका विकास किया। जनता के लिए काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए चार करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य रखा। देश में साढ़े तीन करोड़ आवास बन गए लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने गरीबों को उनके आवास नहीं मिलने दिए। कांग्रेस गरीब का हित नहीं करती। सिर्फ अपने भले के काम करती है। भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बना दिए। हर जगह सिर्फ भ्रष्टाचार किया। ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने डोंगरगढ़ के भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर व खैरागढ़ प्रत्याशी विक्रांत सिंह को विजयी बनाने की अपील करते हुए ठेलकाडीह में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिये भ्रष्टाचारी, घोटालेबाज, झूठी भूपेश सरकार को जड़ से उखाड़ फेंके। उन्होंने मां बम्लेश्वरी को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विकास की एक ईंट नहीं रखी। जबकि छत्तीसगढ़ में विकास की हर ईंट पर भाजपा का नाम दर्ज है। कांग्रेस की जब भी सरकार आती है तो वह अपना भला करती है। भाजपा की सरकार आती है तो वह जन सेवा के लिए समर्पित होती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सांसद रहे। लेकिन किसी ने भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिये आवाज बुलंद नहीं की। यहां के लोगों की चिंता नहीं की। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर यहां के लोगों की चिंता की और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी। 2003 में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की कायापलट करने का काम किया। अपने 15 साल के कार्यकाल में विकास की ऐसी इबारत लिखी जिसकी तारीफ देश -विदेश में हुई।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वह करते हैं। जो नहीं कहते, उसे भी वह करके दिखाते हैं। आज भारत पूरे विश्व में पांचवी बड़ी इकॉनामी बन गया है। दुनिया में भारत का हर क्षेत्र में डंका बज रहा है। देश के हर वर्ग के लोगों के लिये मोदी जी ने काम किया। साढ़े तीन करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर पहुंचाने का काम मोदी जी ने किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में 16 लाख परिवारों को आवास देने पैसा भेजा लेकिन भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के गरीबों को लूट लिया। आवास नहीं बनने दिया और पैसा वापस कर दिया। मोदी जी ने नगरनार प्लांट शुरू कर बस्तर के हजारों लोगों को रोजगार दिलाने का काम किया। रायपुर विशाखापट्टनम रेल कॉरीडोर के साथ ही हजारों करोड़ की लागत से ग्रामीण सड़क के साथ साथ राष्ट्रीय सड़क का निर्माण कराया गया।

उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ में रेत घोटाला, कोयला घोटाला, गोठान घोटाला, गोबर घोटाला, पीएससी घोटाला, चावल घोटाला, शराब घोटाला जैसे कई घोटाले किये हैं। महतारी सम्मान निधि 500 रुपये देने की घोषणा की लेकिन आज तक पूरी नहीं की। गंगाजल लेकर शराब बंदी करने कसम खाई पर शराब बंद नहीं की। घर- घर शराब डिलीवरी की जा रही है।

राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि डोंगरगढ़ को भ्रष्टाचारी कांग्रेसी विधायक से मुक्त करने भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर को जिताकर कमल खिलाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नारा है सबका साथ, सबका विकास। भाजपा प्रत्याशी विनोद खांडेकर ने कहा कि भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार से मुक्त कराने डोंगरगढ़ में कमल खिलाएं ताकि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने सके।

इस दौरान सभा में डोंगरगढ़ विधानसभा में दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, वरिष्ठ नेता खूबचंद पारख, जिला अध्यक्ष रमेश पटेल, डोंगरगढ़ विधानभा प्रत्याशी विनोद खांडेकर व खैरागढ़ प्रत्याशी विक्रांत सिंह एवं कवर्धा में भी बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Post navigation

Previous स्वस्थ परिचर्चा – अपने मस्तिष्क को जानें
Next राहुल गांधी की जनसभा, कवर्धा; मोदी की सारी योजनाएं गरीबों को चोट पहुंचाती हैं : राहुल गांधी

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.