Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन ने सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन ने सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण

Abhinesh Pandey October 15, 2024

*राजधानी में 3 करोड़ रुपए से ज्यादा के लोक कल्याण के कार्यों का सांसद बृजमोहन ने किया लोकार्पण भूमिपूजन*

*राजधानी के कायाकल्प में जुटे सांसद बृजमोहन 2 दिन में 9 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन*

रायपुर।

शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की प्रगति का मूल आधार हैं। इनके सुधार और सुदृढ़ीकरण से ही एक समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है। यह बात रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को राजधानी रायपुर के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के दौरान कही।

श्री अग्रवाल ने महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड स्थित माई की बगिया में 10 लाख रुपए से पाथवे, बगीचा एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य का लोकार्पण साथ ही खो खो पारा स्कूल में अतिरिक्त कक्ष और 17.44 लाख रु. से पंकज गार्डन सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य का लोकार्पण किया।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 1.15 करोड़ की लागत से खो खो पारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हमर अस्पताल के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण किया, जिसमे

32.28 लाख रुपए से 20 बेड का अतिरिक्त वार्ड, 45.51 लाख रुपए से हमर अस्पताल उन्नयन कार्य और 39.07 लाख रुपए से अतिरिक्त कक्ष शामिल है।

इस अवसर पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा सरकार गरीबों की शिक्षा और स्वास्थ्य की विशेष महत्व देती है, इसीलिए खो खो पारा स्थित स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सर्व सुविधा युक्त बनाया जा रहा है, जो स्वास्थ्य सुविधा मेकाहारा चिकित्सालय में मिलता है वो सब यहां पर उपलब्ध होगा। उन्होंने अस्पताल में जल्द ही एक्स रे और ऑपरेशन की सुविधा शुरू करने के स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में एयर कंडीशनर लगाने को भी कहा। श्री अग्रवाल ने अस्पताल में बनाए गए रैम्प पर नाराजगी जताते हुए निगम अधिकारियों की डांट लगाई और उसे जल्द सही करने का आदेश दिया।

सांसद बृजमोहन ने वामनराव लाखे वार्ड कुशालपुर अतंर्गत छ.ग. कन्नौजे धोबी समाज के 25.00 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लक्ष्मी नारायण दास वार्ड वामनराव लाखे और भक्त माता कर्मा के अंतर्गत 137.170 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सभापति नगर निगम श्री प्रमोद दुबे, उपनेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, उपनेता प्रतिपक्ष श्री मनोज वर्मा, पार्षद श्री जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद श्री उत्तम साहू, पार्षद श्री मृत्युंजय दुबे, पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, श्री सुभाष तिवारी, श्री तरल सोलंकी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, शिक्षा विभाग अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous कलिंगा विश्वविद्यालय में नवरात्रि समारोह धूमधाम से मनाया गया
Next रायपुर दक्षिण में 13 नवंबर को, महाराष्ट्र में 20 नवंबर और झारखंड में दो चरणों में मतदान

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.