Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन ने फोटो प्रदर्शनी के विजेताओं को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन ने फोटो प्रदर्शनी के विजेताओं को किया सम्मानित

Abhinesh Pandey October 19, 2024

 

*फोटो अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है: बृजमोहन अग्रवाल* 

 

रायपुर 19 अक्टूबर

फोटो अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। यह बिना शब्दों के विचारों, भावनाओं और कहानियों को संप्रेषित कर सकता है।

यह बात सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फोटो प्रदर्शनी के समापन समारोह में कही।

श्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

न्यूज, पर्यटन एवं संस्कृति और विकास विषय पर आयोजित इस फोटो प्रदर्शनी में फोटो जर्नलिस्ट के द्वारा कैमरे में कैप्चर किए गए गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया था।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, एक अकेली फोटो पूरी घटना और कहानी को बयां कर सकती है।

एक अच्छी फोटो व्यक्ति की भावना, स्थिति को स्पष्टता और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करती है। फोटो जर्नलिस्ट अक्सर अपनी जान को जोखिम में डालकर खतरनाक और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हैं।

ताकि वे सच को उजागर कर सकें और दुनिया को महत्वपूर्ण घटनाओं की तस्वीरें और कहानियां दिखा सकें। वे युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं, राजनीतिक अस्थिरता, और अन्य खतरनाक परिस्थितियों में जाते हैं, जहां उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उनके द्वारा खींची गई तस्वीरें न केवल समाचारों को सजीव बनाती हैं, बल्कि समाज में जागरूकता और बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

न्यूज वर्ग में श्री भूपेश केशरवानी, श्री दीपेंद्र सोनी और श्री राज कुमार चतुर्वेदी को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा तथा श्री मनोज देवांगन और श्री विजय देवांगन को सांत्वना पुरस्कार मिला।

वहीं पर्यटन एवं संस्कृति में श्री अरविंद सोनवानी, श्री किशन लोखंडे, श्री भूपेश केसरवानी को क्रमशः पहला, दूसरा, तीसरा तथा श्री गोपाल सोनी और श्री सागर परिकर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। तथा विकास वर्ग में श्री मनोज देवांगन, श्री भूपेश केसरवानी, श्री राजकुमार चतुर्वेदी को पहला दूसरा और तीसरा तथा श्री संतोष और श्री नरेंद्र बंगाली को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

वहीं श्री रमन हलवाई को ओवरऑल कैटेगरी में पुरुस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल ठाकुर, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, महासचिव डॉ वैभव शिव पांडे, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, अरविंद सोनवानी,कोषाध्यक्ष रमन हलवाई समेत गणमान्य पत्रकार और फोटो पत्रकार उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला राष्ट्रपति का पुलिस ध्वज सम्मान
Next रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.