Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन ने नगर निगम की 4 घंटे चली मैराथन समीक्षा बैठक में विकास, स्वच्छता और अवैध कब्जों पर कड़े निर्देश दिए
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन ने नगर निगम की 4 घंटे चली मैराथन समीक्षा बैठक में विकास, स्वच्छता और अवैध कब्जों पर कड़े निर्देश दिए

Abhinesh Pandey August 14, 2025

 

*राजधानी रायपुर को आधुनिक, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस योजना पर काम हो: सांसद बृजमोहन अग्रवाल*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*टैक्स समाधान के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ उपयोगी : सांसद बृजमोहन अग्रवाल*

रायपुर, 13 अगस्त 2025

राजधानी रायपुर के सर्वांगीण विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और पुरानी समस्याओं के स्थायी समाधान के उद्देश्य से सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को नगर पालिक निगम की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। करीब 4 घंटे चली इस मैराथन बैठक में रायपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को बरकरार रखते हुए इसे आधुनिक, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना पर चर्चा हुई।

*जवाबदेही सुनिश्चित, बहानेबाजी खत्म*

सांसद श्री अग्रवाल ने सख्त लहजे में कहा कि यह स्वीकार्य नहीं कि “यह काम स्मार्ट सिटी ने कराया, निगम को जानकारी नहीं।” राजधानी में होने वाले हर विकास कार्य की जानकारी और उसकी जिम्मेदारी नगर निगम की होनी चाहिए, ताकि जनता को जवाब दिया जा सके।

*निगम का मकसद जनता को सुविधा देना*

उन्होंने कहा कि नगर निगम का काम नागरिकों को सड़क, बिजली, पानी, नालियों और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं देना है, न कि राजस्व कमाने को प्राथमिकता बनाना। हर परियोजना का केंद्र नागरिक सुविधा होनी चाहिए।

गर्मी के मौसम में पेयजल की कमी और बारिश में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बड़े बुनियादी ढांचे जैसे नाले, नलियां, सड़क और पाइपलाइन का एक साथ सर्वे कर समन्वित योजना बनाकर काम करने के निर्देश दिए। जिससे पेयजल और जलभराव की समस्या का समाधान हो।

उन्होंने कहा कि, योजना केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर बनाई जाए, ताकि भविष्य में यह समस्या दोबारा न उठे।

*अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर सख्ती*

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने

शहर में बढ़ते अवैध निर्माण और बिना अनुमति की कॉलोनियों को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केवल सौंदर्य बिगाड़ने का मामला नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर भी दबाव डालता है। उन्होंने रहवासी क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खुलने पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ तत्काल करवाई की मांग की।

*सड़क पर अवैध कब्जा शहर के लिए नासूर*

फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण को खत्म करने के लिए निगम को अभियान चलाना चाहिए। दोषियों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई दोनों हों।

*त्योहारी सीजन की अग्रिम तैयारी*

त्योहारी मौसम में भीड़ और आवाजाही बढ़ जाती है। इसके लिए अभी से सफाई, रोशनी, यातायात व्यवस्था और बाजार क्षेत्रों की सुरक्षा की योजना बनाई जाए।

*खुले में मीट बिक्री पर रोक*

शहर में खुले में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगे, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य मानकों का पालन हो सके। साथ ही, मानकयुक्त स्लॉटर हाउस की स्थापना की जाए।

*जोन स्तर पर कार्यप्रणाली में सुधार*

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने निर्देश दिए कि, निगम मुख्यालय को प्रत्येक जोन को उसके क्षेत्र के काम की संपूर्ण जानकारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करानी होगी। पार्षदों को छोटी-छोटी बातों के लिए मुख्यालय न आना पड़े, उन्हें जोन कार्यालय से ही समाधान मिले। जोनों को अधिक अधिकार और संसाधन दिए जाए टेंडर और वर्क ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो।

20 लाख रुपये तक के टेंडर जोन से ही जारी हों, ताकि काम जल्दी हो।

घरों पर गलत नोटिस लगाने की शिकायत पर गंभीर रुख अपनाते हुए सांसद अग्रवाल। ने नोटिस देकर उसकी रसीद लेने के निर्देश दिए।

साथ ही आवारा पशुओं की समस्या के लिए जोनों को अधिक संसाधन और अधिकार दिए जाएं।

*नगर निगम में टैक्स विवाद के समाधान के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ उपयोगी : सांसद बृजमोहन अग्रवाल*

राजधानी रायपुर में नगर निगम टैक्स को लेकर नागरिकों और निगम, दोनों के सामने समस्या बनी हुई है। मौजूदा व्यवस्था में जहां जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, वहीं निगम को भी समय पर पूरा राजस्व नहीं मिल पाता, जिससे विकास कार्यों में बाधा आती है।

इस स्थिति को देखते हुए सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने निगम आयुक्त को ‘वन टाइम सेटलमेंट स्कीम’ तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी योजना से नागरिक एकमुश्त राशि जमा कर टैक्स विवाद से मुक्त हो सकेंगे और निगम को भी तत्काल राजस्व प्राप्त होगा, जिससे विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी।

सांसद श्री अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि योजना पारदर्शी, सरल और जनहितकारी होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें और निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत हो।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, “वार्ड मजबूत होंगे तभी शहर मजबूत बनेगा। रायपुर के नागरिकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण देना हम सभी का दायित्व है। आने वाले समय में राजधानी को देश के आदर्श शहरों में शामिल करने का हमारा लक्ष्य है।

बैठक में महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, नेता प्रतिपक्ष श्री संदीप साहू, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जोन कमिश्नर और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री श्री साय ने हजारों युवाओं के साथ लगाई स्वतंत्रता की दौड़
Next लय अपने चरम पर – झूम तराना महोत्सव का समापन

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.