Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिया जीत का मंत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, दिया जीत का मंत्र

Abhinesh Pandey February 3, 2025

 

*निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने मैदान में उतरे सांसद बृजमोहन*  

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*मौसमी नेताओं से सावधान रहें जो केवल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं:बृजमोहन अग्रवाल*

 

रायपुर 3 फरवरी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र के मंदिर हसौद और समोदा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर हसौद नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी श्री संदीप जोशी, आरंग नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. संदीप जैन और समोदा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी श्री छोटेलाल सोनकर समेत सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और संकल्प इस बात का प्रमाण है कि नगर निकायों में विकास और सुशासन की गूंज एक बार फिर सुनाई देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटा हुआ है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उन्हें भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताकर आगामी चुनाव में भाजपा को पुनः विजय दिलाने को कहा। साथ ही यह भी कहा कि , क्षेत्र का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है।

लोग ऐसे नेताओं से सावधान रहें जो केवल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं और भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करें जो लगातार जनता की सेवा में लगे रहते हैं।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में भाजपा को मिल रहा अपार समर्थन यह सुनिश्चित करता है कि आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से विजय प्राप्त करेगी और सुशासन का कमल खिलेगा।

इस अवसर पर विधायक श्री गुरू खुशवंत साहेब, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष श्री श्याम नारंग, पूर्व विधायक श्री नवीन मार्कण्डेय, मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल वर्मा, श्री ओम प्रकाश देवांगन, श्री कृष्णा वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous विश्व कैंसर दिवस 2025 – यूनाइटेड बाय यूनिक
Next अटल विश्वास पत्र: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में जारी हुआ भाजपा का घोषणा पत्र अटल विश्वास पत्र

Related Stories

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न
  • बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल

You may have missed

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत’ विषय पर वैज्ञानिक विशेषज्ञ व्याख्यान…

September 12, 2026
Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh extends PMAY (Urban) eligibility cut-off date from 2015 to 2024

September 12, 2026
साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

साइबर अपराध के खिलाफ जन-जागरूकता को नई गति, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया ‘साइबर संकल्प’ का शुभारंभ

September 12, 2026
राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राडा की वार्षिक आम बैठक भव्य रूप से संपन्न

September 12, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.