Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने मैदान में उतरे सांसद बृजमोहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नगर निगम चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने मैदान में उतरे सांसद बृजमोहन

Abhinesh Pandey January 28, 2025

*रायपुर नगर निगम चुनाव के संचालक बने सांसद बृजमोहन*

रायपुर,28 जनवरी, समय रथ.

रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए नगरीय निकाय चुनाव में पूरे जोश और समर्पण के साथ मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन उन्होंने राजधानी रायपुर और महासमुंद में भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैलियों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं और जनता का उत्साहवर्धन किया।

श्री अग्रवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने पहले विधानसभा और फिर लोकसभा चुनावों में कमल खिलाकर भाजपा पर जो विश्वास जताया है, वही विश्वास राज्य में तेज विकास का आधार बना है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह की अगुवाई और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्ग दर्शन में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कारण गरीबों को प्रधानमंत्री आवास, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 की राशि, किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी, स्वास्थ्य तथा अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब समय आ गया है कि एक बार फिर नगर निगम में कमल खिलाकर अपने गली-मोहल्लों को सुंदर और विकसित बनाएं।”

उन्होंने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता जनसेवा और विकास है। नगरीय निकायों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता से जुटे हैं। श्री अग्रवाल ने जनता से अपील की कि वे भाजपा प्रत्याशियों को अपना समर्थन दें ताकि राज्य का सर्वांगीण विकास जारी रह सके।

इस अवसर पर मंत्री श्री राम विचार नेताम, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री सुनील सोनी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। नामांकन रैलियों में उमड़ा जनसैलाब यह संकेत दे रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा।

महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. विमल चौपड़ा जी, रायपुर से महापौर उम्मीदवार श्रीमती मीनल चौबे और पार्षद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया।

*रायपुर नगर निगम चुनाव के संचालक बने सांसद बृजमोहन*

बता दें कि, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल की राजनीतिक समझ, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें रायपुर नगर निगम चुनाव का संचालक बनाया गया है। यह उनकी रणनीतिक क्षमता और जनता के बीच उनकी पकड़ को दर्शाता है।

Post navigation

Previous हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भव्य रैली के साथ मीनल चौबे ने किया मेयर पद पर नामांकन
Next IIM रायपुर में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर पर आयोजन

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.