Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवनिर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवनिर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया

Abhinesh Pandey September 10, 2024

 

*सांसद बृजमोहन ने 500 से ज्यादा शिक्षकों को सम्मानित किया*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*शिक्षकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव ही उनको दूसरों से अलग बनाता है:बृजमोहन अग्रवाल*

 

रायपुर 10 सितंबर

शिक्षकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव ही उनको दूसरों से अलग बनाता है।

यह कहना हैं सांसद बृजमोहन अग्रवाल को जिन्होंने मंगलवार को तिल्दा नेवरा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। बीएनबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मंत्री श्री टंक राम वर्मा और विधायक श्री अनुज शर्मा की उपस्थिति में 500 से ज्यादा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमे सेवा निवृत शिक्षक भी शामिल हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, शिक्षक एक बहुत ही पवित्र पेशा है। समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम है। चाणक्य जैसे एक महान शिक्षक ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई, बल्कि राजनीति, अर्थशास्त्र और राष्ट्रनिर्माण में अद्वितीय योगदान दिया। उनकी शिक्षाएं और नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य ने अपनी बुद्धिमत्ता, दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प से मौर्य साम्राज्य की नींव रखी और चंद्रगुप्त मौर्य को एक शक्तिशाली सम्राट बनाया। उनके सिद्धांत और नीतियां आज भी अनुकरणीय मानी जाती हैं।

उन्होंने यह भी कहा की शिक्षक कभी सेवा निवृत नहीं होते हैं, गुरु एक पद है जो जीवन पर्यन्त बच्चों का भविष्य बनाने में लगे रहते है।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने सेवा निवृत शिक्षकों से जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वहां अपनी सेवाएं देने की अपील की।

उन्होंने शिक्षकों से बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार देने को भी कहा संस्कारों के आभाव में बच्चे अपना रास्ता भटक रहे है। नशे और अपराध के रास्ते पर चले जाते हैं।

कार्यक्रम को मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री अनुज शर्मा ने भी संबोधित किया।

समारोह में लिमिक्षा गुरु डहरिया, टिकेश्वर मनहरे, सोनू मनहरे, विकास सुखवानी, राम पंजवानी, अनिल अग्रवाल, महेश अग्रवाल, ईश्वर यदु, शिक्षा विभाग के अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 

*सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 75 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया*

*बृजमोहन अग्रवाल ने शिक्षा मंत्री रहते हुए स्कूल भवन की स्वीकृति दी थी*

 

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिल्दा ग्राम पंचायत भुरसुदा, गुजरा में 75 लाख रुपए से नवनिर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन और 18 लाख से निर्मित शेड का लोकार्पण किया।

इस स्कूल भवन की स्वीकृति श्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस वर्ष शिक्षा मंत्री पद पर रहते हुए की थी।

इस अवसर पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अगर हमें भारत को विकसित भारत बनाना है तो शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा योगदान देना होगा। निजी स्कूलों की तर्ज पर ही सरकारी स्कूल बनाने होंगे। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाना होगा।

इस अवसर पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सीसी सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और रंगमंच के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मंत्री श्री टंक राम वर्मा, के साथ ही अनिल अग्रवाल, चंद्र कुमार पाटिल, यशवंत, रेतराम देवांगन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous पितृपक्ष में रायपुर नगर निगम क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश के नदी तालाबों में पितृ तर्पण हेतु घाटों की साफ सफाई एंव शुद्धता व व्यवस्था हेतु महापौर एजाज ढेबर तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मनोज सिंह ठाकुर ने सौंपा ज्ञापन
Next मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अयोध्या में रामलला सहित पांच तीर्थों के दर्शन के लिए पर जा रहे कार्यकर्ताओं को झंडी दिखा कर रवाना किया

Related Stories

के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा

July 18, 2026
पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

July 18, 2026
छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय

July 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा
  • पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
  • छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

You may have missed

के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

के के रोड मौदहापारा अब कृष्ण कुमार शर्मा मार्ग के नाम से जाना जायेगा

July 18, 2026
पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

July 18, 2026
छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय

July 18, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

July 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.